Video: धमतरी के शीतला मंदिर में तोड़फोड़, युवक गर्भगृह से शिवलिंग उखाड़कर ले गया; CCTV फुटेज से हड़कंप

धमतरी :धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम तेलीन सत्ती में स्थित शीतला मंदिर में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक युवक ने रात के अंधेरे में मंदिर में घुसकर न सिर्फ शिवलिंग पर तोड़फोड़ की, बल्कि उसे गर्भगृह से उखाड़कर अपने साथ ले गया। इस पूरी घटना का वीडियो मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसके सामने आने के बाद पूरे गाँव में आक्रोश का माहौल है।

पुजारी से विवाद की रंजिश में दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के मुताबिक, यह सनसनीखेज वारदात पुजारी और गाँव के ही एक युवक के बीच कुछ दिन पहले हुए विवाद की रंजिश का नतीजा है। बताया जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते आरोपी युवक देर रात मंदिर पहुँचा, जहाँ उसने पहले शिवलिंग पर प्रहार किया और फिर उसे उखाड़कर अपने साथ ले गया।

ग्रामीणों का कहना है कि यह शिवलिंग वर्षों पुराना था और पूरे गाँव की गहरी आस्था इससे जुड़ी हुई थी। सुबह जब लोगों ने मंदिर का हाल देखा और सीसीटीवी फुटेज सामने आया, तो सभी स्तब्ध रह गए।

देखिये CCTV वीडियो-

https://twitter.com/dakshin_kosal/status/1974919546588008622

पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान कर ली है। हालाँकि, पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जाँच शुरू कर दी है।

Also Read: धमतरी गंगरेल और सोंढुर बांध से भारी जल निकासी, प्रशासन ने दी सतर्क रहने की अपील

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button