88 हजार से अधिक श्रमिकों को दीवाली का तोहफा: खातों में सीधे पहुँचे 26 करोड़ 90 लाख रुपए

रायपुर: छत्तीसगढ़ के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल से जुड़े 88 हजार से अधिक श्रमिकों को दीवाली से ठीक पहले एक बड़ा तोहफा मिला है। मंडल की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत, 26 करोड़ 90 लाख 1 हजार 202 रुपये की सहायता राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे डीबीटी (DBT) के माध्यम से अंतरित की गई है। श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने यह राशि जारी की।

किन योजनाओं में कितनी राशि की गई जारी

श्रम विभाग के सचिव सह श्रमायुक्त हिमशिखर गुप्ता ने बताया कि श्रम कल्याण मंडल द्वारा संचालित 18 योजनाओं के अंतर्गत कुल 88,568 हितग्राहियों को यह सहायता राशि प्रदान की गई है। मंडल के सचिव गिरीश रामटेके ने प्रमुख योजनाओं और वितरित की गई राशि का विवरण दिया, जो इस प्रकार है:

योजना का नामहितग्राहियों की संख्यावितरित की गई राशि (रुपये में)
मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता557 बच्चे60 लाख 40 हजार 350
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना2867 श्रमिक5 करोड़ 73 लाख 40 हजार
मिनीमाता महतारी जतन योजना1804 श्रमिक3 करोड़ 60 लाख 80 हजार
निर्माण श्रमिकों के बच्चे हेतु गणवेश एवं पुस्तक-कॉपी सहायता42,494 श्रमिक5 करोड़ 49 लाख 5 हजार
मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना24,655 बच्चे6 करोड़ 67 लाख 37 हजार 500
मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना2636 श्रमिक91 लाख 74 हजार 240
मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना1519 श्रमिक56 लाख 24 हजार 212
मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता207 हितग्राही2 करोड़ 11 लाख
दीदी-ई रिक्शा सहायता योजना12 हितग्राही12 लाख
मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना33 हितग्राही33 लाख
मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता2124 श्रमिक31 लाख 86 हजार
अन्य योजनाएँ (पेंशन, सिलाई मशीन, दीर्घायु, खेल प्रोत्साहन)2223 हितग्राही66 लाख 77 हजार 712

श्रम कल्याण मंडल द्वारा श्रमिकों और उनके बच्चों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत यह राशि सीधे उनके खातों में भेजकर दीवाली से पहले एक बड़ी आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

Also Read: बस्तर में रच गया आत्मसमर्पण का नया इतिहास, दण्डकारण्य के 210 माओवादी कैडर समाज की मुख्यधारा में लौटे

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button