धमतरी जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग का दस्तावेज सत्यापन की तिथि घोषित, जानिए पूरी प्रक्रिया

रायपुर: छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 के तहत जिला धमतरी हेतु चयनित आरक्षकों के दस्तावेज सत्यापन की तिथि घोषित कर दी गई है। 9 दिसंबर 2025 को जारी चयन सूची में आरक्षक (जीडी), आरक्षक (चालक), तथा आरक्षक (ट्रेड-धोबी) पदों पर चयनित सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि नियुक्ति से संबंधित अगली कार्यवाही और चरित्र सत्यापन के लिए उन्हें निर्धारित कार्यक्रम अनुसार उपस्थित होना अनिवार्य है। सत्यापन की पूरी प्रक्रिया पुलिस कार्यालय धमतरी, स्थापना शाखा में कार्यालयीन समय में संपन्न की जाएगी।

सत्यापन हेतु आवश्यक दस्तावेज और औपचारिकताएं

चयनित अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए उपस्थित होते समय निम्न दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है: मूल दस्तावेज, उनकी तीन-तीन छायाप्रतियाँ, 03 पासपोर्ट साइज फोटो, तथा अनुप्रमाणन फार्म (03 प्रतियों में भरकर)। इसके अलावा, अभ्यर्थी अनुप्रमाणन फार्म के पृष्ठ-5 पर मांगे गए पहचान पत्र को सक्षम प्राधिकारी से सत्यापित कराते हुए उसकी सत्यापित तीन प्रतियों के साथ पेश हों।

धमतरी आरक्षक (जीडी), चालक एवं ट्रेड का सत्यापन कार्यक्रम

चयनित अभ्यर्थियों के वर्गानुसार दस्तावेज सत्यापन की तिथि और क्रमांक निम्न अनुसार निर्धारित किए गए हैं। जो अभ्यर्थी नियत तिथि में उपस्थित न हो सकें, वे 17 दिसंबर और 18 दिसंबर 2025 को रिज़र्व दिवस पर उपस्थित हो सकते हैं।

वर्ग और पदचयन सूची क्रमांककुल अभ्यर्थीउपस्थिति तिथि
आरक्षक (जीडी) – अनारक्षित वर्ग01 से 54 तक5415-12-2025
आरक्षक (जीडी) – अनारक्षित वर्ग55 से 63 तक0916-12-2025
आरक्षक (जीडी) – अन्य पिछड़ा वर्ग01 से 12 तक1216-12-2025
आरक्षक (जीडी) – अनुसूचित जनजाति वर्ग01 से 19 तक1916-12-2025
आरक्षक (जीडी) – अनुसूचित जाति वर्ग01 से 12 तक1216-12-2025
आरक्षक (चालक) – अनारक्षित वर्ग010116-12-2025
आरक्षक (ट्रेड-धोबी) – अनारक्षित वर्ग010116-12-2025

Also Read: Govt ITI Kurud Guest Lecturer Bharti 2025: शासकीय ITI कुरुद में मेहमान प्रवक्ता के 10 पदों पर भर्ती ,ऐसे करें आवेदन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button