Durg Atmanand School Teacher Vacancy 2025: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल दुर्ग में 329 पदों पर बंपर भर्ती, जल्द करें ऑनलाइन आवेदन

Durg Atmanand School Teacher Vacancy 2025: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजना के अंतर्गत, जिला दुर्ग में प्रारंभ किए जा रहे 10 नए विद्यालयों में विभिन्न शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों हेतु प्रतिनियुक्ति पर नियुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के नियमित शासकीय कर्मचारियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

विवरणजानकारी
विभाग का नामकार्यालय कलेक्टर, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, दुर्ग
कुल पदों की संख्या329 पद
पद का नामव्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक, भृत्य, अन्य पद
माध्यम अनुसार पदों की संख्या अंग्रेजी माध्यम: 238 पद, हिंदी माध्यम: 91 पद
नौकरी स्थानदुर्ग (छ.ग.)
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटcgssa.in/sagesdurg
आवेदन प्रारंभ तिथि15 जुलाई 2025
आवेदन अंतिम तिथि25 जुलाई 2025
साक्षात्कार तिथिजल्द जारी की जाएगी
आयु सीमान्यूनतम: 21 वर्ष, अधिकतम: 65 वर्ष
वेतनमानसभी पदों के लिए छत्तीसगढ़ शासन अनुसार वेतनमान
आवेदन शुल्कसभी वर्गों के लिए निःशुल्क


रिक्त पदों का विवरण (Vacancy Details 2025):

  1. प्राचार्य (Principal)
  2. व्याख्याता (Lecturer)
  3. शिक्षक (Teacher)
  4. सहायक शिक्षक (Assistant Teacher)
  5. कंप्यूटर / कला शिक्षक (Computer / Art Teacher)
  6. लाइब्रेरियन / सहायक (Librarian / Assistant)
  7. प्रयोगशाला सहायक (Lab Assistant)
  8. सहायक ग्रेड 2/3 (Assistant Grade II/III)
  9. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (Class IV Employee)

Durg Teacher Vacancy: कुल रिक्त पद – 329

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria) CG Teacher Recruitment 2025

पद का नामयोग्यता विवरण
सभी पदकेवल वे उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं जो वर्तमान में शासकीय सेवा में कार्यरत हैं, जैसे कि व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, भृत्य आदि। यह भर्ती प्रतिनियुक्ति (Deputation) के आधार पर की जा रही है

चयन प्रक्रिया: Atmanand English Medium School Jobs

  • साक्षात्कार एवं शिक्षण कौशल मूल्यांकन:
    व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, एवं ग्रंथपाल पदों हेतु 20 अंकों का साक्षात्कार तथा शिक्षण कौशल परीक्षा ली जाएगी।
  • मेरिट सूची:
    मेरिट सूची साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। विद्यालय आवंटन प्राथमिकता अनुसार किया जाएगा। समांक होने की स्थिति में वरिष्ठता अथवा प्रथम नियुक्ति तिथि को वरीयता दी जाएगी।
लिंक विवरणलिंक
विभागीय विज्ञापन (PDF)📥 डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन लिंक📝 आवेदन करें
आधिकारिक वेबसाइट🌐 durg.gov.in
अन्य भर्ती: गरियाबंद स्वास्थ्य विभागनारायणपुर स्वास्थ्य विभाग में बंपर भर्ती, बिना परीक्षा सीधी भर्ती, जल्द करें आवेदन

आवेदन प्रक्रिया: Application Process

  1. केवल ऑनलाइन आवेदन मान्य होगा। कोई भी आवेदन स्पीड पोस्ट/डाक/हस्तगत या अन्य किसी माध्यम से स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
  2. आवेदन लिंक: https://cgssa.in/sagesdurg/
  3. वेबसाइट: durg.gov.in से भी आवेदन लिंक उपलब्ध रहेगा।
  4. अंतिम तिथि: 25 जुलाई 2025, रात 11:59 बजे तक।

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश: important instructions

  • अपूर्ण अथवा त्रुटिपूर्ण आवेदन स्वतः निरस्त कर दिए जाएंगे।
  • T संवर्ग के कर्मचारी आवेदन हेतु पात्र नहीं हैं।
  • परिवीक्षा अवधि के शिक्षक/कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं।
  • शासन द्वारा स्थानांतरण आदेश जारी होने की स्थिति में प्रतिनियुक्ति आवेदन को विचार में नहीं लिया जाएगा।

सम्पर्क विवरण: Contact Detail

कार्यालय:
कलेक्टर/अध्यक्ष,
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रबंधन एवं संचालन समिति,
जिला पंचायत के सामने, जीई रोड, दुर्ग (छ.ग.)
फोन: 0788-2322345

नोट: चयन समिति द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा।

Also Road: CG Gariaband Health Department Vacancy 2025: गरियाबंद स्वास्थ्य विभाग में बंपर भर्ती 2025– 113 पदों पर होगी भर्ती, जल्द करें आवेदन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button