धान-चावल के उठाव और इस्तेमाल पर भूपेश बघेल ने उठाया सवाल, खाद्य मंत्री ने दी ये जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक अहम सवाल उठाया। उन्होंने राज्य सरकार से पूछा कि क्या उठाव के अतिरिक्त धान और चावल का उचित इस्तेमाल किया जा रहा है? इस सवाल का जवाब देते हुए खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर जल्द ही निर्णय लेने वाली है।

केंद्रीय पुल में धान उठाव के सवाल पर मंत्री ने दी जानकारी

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना सवाल खरीफ वर्ष 2024-25 में केंद्रीय पुल में धान के उठाव और चावल के संग्रहण के संबंध में शुरू किया। इस पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि राज्य का लक्ष्य इस वर्ष 69.72 लाख मीट्रिक टन चावल का संग्रहण करने का है। अब तक 9 लाख मीट्रिक टन चावल जमा किया जा चुका है। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि इस काम को प्राथमिकता दी जा रही है और जल्द ही इस पर उचित निर्णय लिया जाएगा।

धान खरीदारी पर संगीता सिन्हा का सवाल, मंत्री ने दिया स्पष्ट जवाब

इस दौरान कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने संजारी बालोद में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि 2024-25 में उनके विधानसभा क्षेत्र में 2 करोड़ 22 लाख 500.48 टन धान खरीदी की गई है। इस पर मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदारी का लक्ष्य हमेशा अनुमानित होता है, और इस बार भी कोई विशेष लक्ष्य नहीं रखा गया था।

संगीता सिन्हा ने इसके बाद सवाल किया कि रकबा से कम धान क्यों खरीदी गई। इस पर खाद्य मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि जितना धान किसानों से आया, उतना ही खरीदा गया है।

Also Read: ED की रेड के बाद भूपेश बघेल का बड़ा बयान, ED को मिला 33 लाख रुपये और पेन ड्राइव, जानिए पूरा घटना क्रम

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button