Elephant in Dhamtari: धमतरी जिले में गांव-गांव, खेत-खेत भटकता हाथी डांडेसरा पहुंचा, वन विभाग की टीम तैनात

धमतरी: Elephant in Dhamtari: कई दिनों से धमतरी के बरारी क्षेत्र में डेरा जमाए हुए हाथी ने शुक्रवार सुबह अचानक इलाके से बाहर निकलकर भखारा तहसील के राजस्व क्षेत्र में प्रवेश कर लिया। हाथी के अचानक गांवों में पहुंचने से दहशत का माहौल बन गया, लेकिन साथ ही देखने वालों की भीड़ भी उमड़ पड़ी। सूचना मिलते ही डीएफओ, कुरूद एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वन विभाग की टीम लगातार हाथी के पीछे बनी हुई है।

गांव-गांव, खेत-खेत भटकता हुआ हाथी हाईवे तक पहुंचा

Dhamtari News: गुरुवार रात बरारी क्षेत्र से भटककर हाथी ने भेंड्रा, रींवागहन सहित कई गांवों से होते हुए शमशान घाट के झुरमुट में कुछ समय बिताया। दोपहर तक वहीं छिपा रहा, लेकिन भीड़ बढ़ने के कारण दोपहर बाद खेतों के रास्ते आगे बढ़ गया। वह डोमा, खमरिया, बगदेही, छाती होते हुए रात लगभग 10 बजे डांडेसरा के नेशनल हाईवे तक पहुंच गया। लगातार पीछा कर रही वन विभाग की टीम हाथी को नियंत्रित रखने की कोशिश कर रही है। हालांकि, रात हो जाने के कारण अब उसका अगला रुख क्या होगा, यह स्पष्ट नहीं है।

हाथी के हमले में एक युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

Elephant Attack: इस घटनाक्रम में एक युवक के घायल होने की भी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, भेंड्रा निवासी मिथिलेश साहू (23 वर्ष) अपने एक साथी के साथ बाइक से रींवागहन जा रहा था, तभी रास्ते में हाथी दिखाई देने पर दोनों बाइक छोड़कर भागने लगे। इस दौरान मिथिलेश नाले में गिर गया और हाथी की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि हाथी ने उसे सूंड़ से उठाकर पटक दिया, जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देखिये वीडियो-

Also Read: VIDEO: धमतरी में सिहावा-नगरी मार्ग पर तेंदुए का हमला: ढाबे के पास कुत्ते को बनाया शिकार, CCTV में कैद हुई घटना

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button