
Kanker Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले में आज सुबह से नक्सल विरोधी अभियान तेज़ हो गया है। आमाटोला-कलपर के पहाड़ी जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस एनकाउंटर में एक महिला नक्सली ढेर हो चुकी है। उसके पास से हथियार और अन्य सामान भी बरामद हुआ है।
DRG और BSF की टीम को मिली थी गुप्त सूचना
Today Naxal News: थाना छोटेबेठिया को खुफिया इनपुट मिला था कि कोटरी नदी पार, आमाटोला और कलपर गांव के बीच जंगलों में नक्सली जमा हैं। इसके बाद पुलिस ने फौरन एक्शन लिया। DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और BSF (सीमा सुरक्षा बल) की संयुक्त टीम को इलाके में रवाना किया गया।
जैसे ही टीम जंगल के अंदर पहुंची, दोनों ओर से गोलियों की बौछार शुरू हो गई।
महिला नक्सली की लाश बरामद, मुठभेड़ में और भी हो सकते हैं नक्सली ढेर
Today Naxal Attack: अब तक की पुष्टि के अनुसार, एक महिला नक्सली को मार गिराया गया है। उसके पास से हथियार भी बरामद कर लिया गया है। हालांकि, इलाके में रुक-रुक कर फायरिंग अभी भी जारी है। जवान सतर्कता के साथ पूरे इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं।

Today Kanker Jungle Operation: पुलिस को शक है कि इस मुठभेड़ में अन्य नक्सली भी हताहत हो सकते हैं, लेकिन अभी जंगल की गहराई और दुर्गम इलाके के कारण उनकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
ऑपरेशन अब भी जारी, जवान अलर्ट पर
सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। DRG और BSF की टीम जंगल में गश्त और तलाशी अभियान को तेजी से आगे बढ़ा रही है। पुलिस की कोशिश है कि जो भी नक्सली छिपे हुए हैं, उन्हें या तो आत्मसमर्पण के लिए मजबूर किया जाए या कार्रवाई की जाए।
फिलहाल फायरिंग बंद नहीं हुई है। ऑपरेशन अपडेट होते ही आगे की जानकारी दी जाएगी। आप जुड़े रहें दक्षिण कोसल के साथ।



