
जशपुर: CG Nagriya Nikay Chunav Result 2025: छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुए नगर पालिका चुनावों में ईवीएम (EVM) को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ईवीएम में छेड़छाड़ हो सकती है। इसी बीच जशपुर में कांग्रेस प्रत्याशी स्ट्रांग रूम के बाहर अपनी निगरानी बढ़ा चुके हैं।
EVM में गड़बड़ी की आशंका के चलते कड़ी निगरानी
जशपुर नगर पालिका चुनाव के बाद से कांग्रेस के अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशी खुद स्ट्रांग रूम के बाहर पहरा दे रहे हैं। उनका आरोप है कि ईवीएम में गड़बड़ी हो सकती है, इसलिए वे खुद बिस्तर लगाकर रतजगा कर रहे हैं ताकि चुनाव की निष्पक्षता बनी रहे। कांग्रेस प्रत्याशियों का कहना है कि उनकी पार्टी इस बात को लेकर सख्त है कि चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो और वे इस पूरे प्रक्रिया की निगरानी में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतेंगे।
11 फरवरी को हुआ मतदान और 15 फरवरी को परिणाम घोषित होंगे
छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में नगर पालिका चुनाव के लिए मतदान 11 फरवरी को हुआ था। इस दौरान 72.19% मतदान हुआ था, जिसमें पुरुषों का मतदान प्रतिशत 73.07%, महिलाओं का 71.66% और तृतीय लिंग का 19.75% था। इन चुनावों में राज्य के 10 प्रमुख नगर निगमों (अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर) और 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में वोट डाले गए। चुनाव परिणाम 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
Also Read: VIDEO: छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव प्रचार में बार बालाओं का डांस, बीच बाजार में हुआ ठुमका प्रदर्शन