
रायपुर, 15 जुलाई 2025: CG Assembly Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा में कल मंगलवार, 16 जुलाई को शाम 6 बजे ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह’’ का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य समारोह में राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और ‘‘उत्कृष्ट विधायक’’, ‘‘उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार’’ तथा ‘‘उत्कृष्ट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रिपोर्टर’’ को अलंकरण प्रदान करेंगे।
Excellence Award Ceremony: समारोह की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विशेष रूप से कार्यक्रम में ‘‘अति विशिष्ट अतिथि’’ के रूप में उपस्थित रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास मंहत और संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप ‘‘विशिष्ट अतिथि’’ के रूप में समारोह की गरिमा बढ़ाएंगे।
कार्यक्रम के समापन पर एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता की झलक प्रस्तुत की जाएगी।



