छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर बनीं फामेश्वरी यादव, CM साय ने दी बधाई

रायपुर: CG first female Agniveer: छत्तीसगढ़ की 21 वर्षीय फामेश्वरी यादव ने भारतीय सेना में अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस (WMP) के रूप में चयनित होकर इतिहास रच दिया है। वह राज्य की पहली महिला अग्निवीर बन गई हैं, और इस उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का कारण बना दिया है। फामेश्वरी का चयन बेटियों के आत्मबल और उनकी संकल्पशक्ति का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई और कहा – “हौसले से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है”

Fameshwari Yadav First Female Agniveer: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फामेश्वरी यादव को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि यह केवल एक चयन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की बेटियों की हिम्मत और देशभक्ति का प्रमाण है। उन्होंने यह भी कहा कि फामेश्वरी ने यह साबित कर दिया कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।

सीएम साय ने यह भी कहा कि यह सफलता राज्य की अन्य युवतियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी, और वे भी सेना तथा अन्य क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाएंगी। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य सरकार बेटियों के सशक्तिकरण और उनके राष्ट्र सेवा के हर कदम में उनका समर्थन करती रहेगी।

फामेश्वरी यादव के प्रशिक्षण की शुरुआत

24 मार्च 2025 को घोषित परिणाम के बाद फामेश्वरी को सेना मिलिट्री पुलिस में चयनित किया गया। वह 1 मई, 2025 से बेंगलुरु स्थित सेना मिलिट्री पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में अपनी ट्रेनिंग शुरू करेंगी। उन्हें सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा सम्मानित भी किया गया है।

सीएम साय ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता छत्तीसगढ़ की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी।

फामेश्वरी यादव का यह चयन राज्य की बेटियों के लिए एक मिसाल बन चुका है, और यह साबित करता है कि जब लक्ष्य स्पष्ट हो, तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती।

Also Read: अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन का पहला लुक, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ, नए लुक में नजर आएगी लोकल ट्रेन…

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button