
रायपुर: Raipur Katha Vachak Viral Video: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद हैरान कर देने वाला और चर्चा का विषय बना मामला सामने आया है। मध्यप्रदेश के रीवा के रहने वाले मशहूर कथावाचक भास्कराचार्य अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ कार में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए हैं। प्रेमिका के पति और मौके पर मौजूद लोगों ने कथावाचक की जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मध्यप्रदेश से रायपुर आए थे कथावाचक
जानकारी के मुताबिक, कथावाचक भास्कराचार्य का रायपुर निवासी अनिल गुप्ता की पत्नी रीना गुप्ता (बदला हुआ नाम) के साथ अवैध संबंध था। महिला का 18 वर्षीय बेटा होने के बावजूद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। कथावाचक भास्कराचार्य अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए मध्यप्रदेश से रायपुर आए थे।
पति ने रंगे हाथों पकड़ा और की पिटाई
प्रेमिका के पति अनिल गुप्ता को इस अवैध संबंध की जानकारी मिली थी। उन्होंने दोनों को रंगे हाथों पकड़ने का प्लान बनाया और उन पर नज़र रखी।
- अनिल गुप्ता ने दोनों को कार में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।
- इसके बाद गुस्साए पति और मौके पर मौजूद लोगों ने कथावाचक भास्कराचार्य की जमकर धुनाई कर दी।
- बताया जा रहा है कि पिटाई के दौरान उनकी चोटी भी काट दी गई।
- इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
देखिये वीडियो-
पति ने दी पत्नी को कथावाचक के साथ रहने की अनुमति
इस मामले में पीड़ित पति अनिल गुप्ता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। इस आवेदन में उन्होंने कहा है कि वह अपनी पत्नी रीना गुप्ता को कथावाचक भास्कराचार्य के साथ रहने की अनुमति दे रहे हैं। फिलहाल, पुलिस इस शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। यह पूरा मामला राजधानी में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Also Read: Video: छत्तीसगढ़ में ‘अजब प्रेम’ की गजब कहानी: 70 साल के बुजुर्ग ने 30 साल की दुल्हन ने रचाई शादी



