
CG Father Son Fire Death: कोरिया जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के आमापारा में सोमवार रात दर्दनाक हादसे में बाप-बेटे की जलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय राजू कुर्रे और उसके 5 वर्षीय बेटे समर के रूप में हुई है। दोनों अपने घर के एक कमरे में गद्दे पर सो रहे थे, उसी दौरान अज्ञात कारणों से आग लग गई। मंगलवार सुबह जब घर में धुंआ और जलने की बदबू फैली, तब जाकर घटना का खुलासा हुआ।

पत्नी गई थी झगड़े के बाद पड़ोसी के घर
Korea Fire Death: राजू कुर्रे सोमवार रात शराब के नशे में घर पहुंचा था। किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हुआ, जिसके बाद उसकी पत्नी तीन साल के छोटे बेटे को लेकर पड़ोस में सोने चली गई। राजू ने बड़ा बेटा समर को साथ रखा और कमरे का दरवाजा बंद कर दिया।

सुबह मिले जले हुए शवों के अवशेष
House Fire CG: मंगलवार सुबह जब पत्नी घर लौटी तो जलने की तेज गंध आई। वह जब कमरे के अंदर गई तो देखा कि सारा सामान जलकर खाक हो चुका था और कमरे में राजू व समर के जले हुए अवशेष पड़े हुए थे। फौरन पुलिस को सूचना दी गई।

नशे में थे, आग लगने का पता भी नहीं चला
CG Tragic Fire: स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के वक्त दोनों सो रहे थे और संभवतः नशे की हालत में होने के कारण समय पर उठ नहीं पाए। कमरे में गद्दे पर सोने के कारण आग ने तेजी से फैलकर उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। अब तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
हत्या या हादसा? पुलिस की जांच जारी
Korea News: कोरिया एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंच चुकी है और सबूतों को इकट्ठा किया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला हादसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन आत्महत्या और हत्या की भी आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता। सभी संभावित कोणों से जांच की जा रही है।

परिवार में पसरा मातम, ग्रामीणों में आक्रोश
घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घर के बाहर रोते-बिलखते परिजन और इकट्ठा हुए ग्रामीणों में आक्रोश है। राजू कुर्रे खेतिहर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।



