
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: GPM Crime News: मरवाही थाना क्षेत्र के गनैया गांव में एक घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब एक ससुर ने अपनी बहू पर टांगी से हमला कर दिया। बहू के बाजार से देर से लौटने पर नाराज ससुर ने उस पर प्राणघातक वार कर दिया।
बाजार से लौटने में हुई देरी, ससुर ने खोया आपा
घटना सोमवार की है। गनैया गांव निवासी शिवा गोंड अपनी विधवा बहू ममता पोर्ते के साथ रहता है। ममता उस दिन किसी काम से बाजार गई थी और लौटने में देर हो गई। इसी बात को लेकर ससुर शिवा गोंड आपा खो बैठा और टांगी उठाकर बहू पर हमला कर दिया।
महिला की हालत स्थिर, ससुर गिरफ्तार
Gaurela Pendra Marwahi Crime: हमले के दौरान ममता जोर-जोर से चिल्लाने लगी, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।
मेडिकल रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर कार्रवाई
Marwahi Latest News: मामले की जानकारी मिलते ही मरवाही पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल से मिली मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी शिवा गोंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। एडिशनल एसपी ओम चंदेल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है और अन्य साक्ष्यों की तलाश की जा रही है।



