महिला आरक्षक ने डिप्टी कलेक्टर पर दैहिक शोषण, धोखाधड़ी और जबरन गर्भपात का लगाया गंभीर आरोप

Deputy Collector Love Affair: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला आरक्षक ने बीजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके पर शादी का झांसा देकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाने, जबरन गर्भपात कराने और आर्थिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने डौंडी थाना में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच शुरू हो चुकी है।

छात्र जीवन से शुरू हुआ प्रेम, नौकरी लगने तक चलता रहा रिश्ता

महिला आरक्षक ने अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2017 में वह और दिलीप उईके डौंडी आईटीआई में साथ में पढ़ाई करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई जो धीरे-धीरे प्रेम-प्रसंग में बदल गई। दिलीप ने शादी का वादा किया और महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। मार्च 2017 में पहली बार वह गर्भवती हुई, लेकिन दिलीप ने भविष्य की चिंता जताकर उसे दवा खिलाकर गर्भपात करवा दिया।

नौकरी मिलने के बाद भी वादों का दौर जारी रहा

2017 में जब महिला की पुलिस विभाग में नियुक्ति हुई और दिलीप ने दुर्ग में स्नातक की पढ़ाई शुरू की, तब भी दोनों के बीच संबंध जारी रहे। महिला ने उसकी पढ़ाई और अन्य जरूरतों के लिए हर महीने 4-5 हजार रुपये भेजे। जब भी वे मिलते, दिलीप शादी का आश्वासन देकर संबंध बनाता रहा।

डिप्टी कलेक्टर बनने के बाद भी नहीं टूटी धोखे की कड़ी

Balod News: वर्ष 2020 में दिलीप पीएससी परीक्षा में उत्तीर्ण होकर डिप्टी कलेक्टर बना और बीजापुर में उसकी पोस्टिंग हुई। महिला ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो दिलीप ने फिर से टालमटोल करते हुए कहा कि वह पहले स्थिर हो जाएगा और फिर शादी करेगा। लेकिन वह लगातार शारीरिक और मानसिक शोषण करता रहा।

बार-बार कराया गर्भपात, किया आर्थिक शोषण

Forced Abortion: महिला ने बताया कि दिसंबर 2024 में दिलीप उसे अंडमान ले गया, जहां फिर से शारीरिक संबंध बनाए। जनवरी 2025 में बीजापुर बुलाकर दिलीप ने दवा खिलाकर दूसरा गर्भपात करवाया। फरवरी और मार्च में भी वह शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा और इस दौरान महिला से 3.30 लाख रुपये भी लिए।

तीसरे गर्भपात के बाद टूटा भ्रम, दर्ज कराई एफआईआर

मई 2025 में जब महिला तीसरी बार गर्भवती हुई, तब भी दिलीप ने उसे 15 मई को जबरन गर्भपात की दवा दी। इसके बाद वह दूरी बनाने लगा। 2 जून को महिला को उसके घर छोड़ते हुए साफ कह दिया कि वह शादी नहीं करेगा और जो करना है कर लो। इसके बाद महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

एफआईआर दर्ज, पुलिस जांच जारी

CG Police Investigation: इस मामले में डौंडी थाना पुलिस ने महिला आरक्षक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सीएसपी दल्लीराजहरा चित्रा वर्मा ने पुष्टि की है कि जांच प्रक्रिया नियमों के अनुसार चल रही है।

डिप्टी कलेक्टर से संपर्क का प्रयास असफल

जब इस मामले को लेकर बीजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनके मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर कोई जवाब नहीं मिला।

Also Read: Raipur Water Crisis: रायपुर में पेयजल संकट का हल तलाशने रोबोट करेगा पाइपलाइन की जांच

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button