दिल्लीदेश

आठवीं बार पेश करेंगी वित्त मंत्री बजट, 2025 में बड़े बदलाव की तैयारी, राष्ट्रपति भवन पहुंचीं निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज एक बार फिर बजट पेश किया। इस बार उनकी साड़ी पर सबकी नजरें थीं, क्योंकि हर बार की तरह उनके परिधान में कुछ खास होता है। सीतारमण की साड़ी सिर्फ फैशन का हिस्सा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और संदेशों का प्रतीक भी होती है। इस बार उन्होंने क्रीम रंग की साड़ी पहनी है, जो कि हर बार की तरह बुनकरों के मेहनत और हस्तशिल्प का प्रतीक है।

वित्त मंत्री सुबह करीब 8:50 बजे वित्त मंत्रालय पहुंचीं। उनके पहले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी मंत्रालय पहुंचे थे। सीतारमण की साड़ी में रंगों का चयन हर बार गहरे संदेश देता है। उदाहरण के तौर पर, 2024 के पूर्ण बजट में उन्होंने सफेद रंग की साड़ी पहनी थी, जिसे शांति और सुकून का प्रतीक माना गया था।

पिछले सालों में भी सीतारमण के साड़ी चयन में कई संदेश छिपे रहे हैं। उन्होंने सातवें बजट में अपनी साड़ी को बेहद सादा और सहज रखा था, जिसमें सोने की चेन, चूड़ियां और बिंदी के जरिए सशक्त महिला की छवि दिखाई दी थी। वहीं, 17वीं लोकसभा के अंतरिम बजट के दौरान उन्होंने नीले रंग की साड़ी पहनी थी, जो शांति और शक्ति का प्रतीक मानी जाती है।

सीतारमण का क्रीम रंग की साड़ी चुनना उनकी पसंद और भारतीयता से जुड़ा हुआ प्रतीक है। 2021 में भी उन्होंने पोचमप्ल्ली इक्कत सिल्क साड़ी में इस रंग की झलक दिखाई थी। इस रंग को उन्होंने कई बार अपनी पसंद के रूप में पहना है, क्योंकि यह उनके व्यक्तित्व की सादगी और स्थिरता को दर्शाता है।

2023 में उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी थी, जो प्रेम, ताकत और प्रतिबद्धता का प्रतीक मानी जाती है। 2022 में ओडिशा की बोमकाई साड़ी पहनकर उन्होंने भारतीय सांस्कृतिक धरोहर के प्रति अपनी आसक्ति का भी इशारा किया था।

निर्मला सीतारमण का साड़ी पहनने का तरीका हर बार उनके संदेशों और भारतीय परंपराओं से जुड़ा होता है, और इस बार क्रीम रंग की साड़ी में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाए रखी। 2020 में पीली साड़ी पहनकर उन्होंने सुनहरे भविष्य का संकल्प लिया था, जबकि 2019 में उन्होंने मेजेंटा रंग की मंगलागिरी साड़ी पहनी थी, जो उनके पहले बजट पेश करने का प्रतीक बनी।

इस तरह से वित्त मंत्री के हर बजट के दौरान उनके परिधान में एक खास संदेश छिपा होता है, जो भारतीयता और सांस्कृतिक धरोहर को उजागर करता है।

Also Read: PM Awas Yojana: 2025 में पीएम आवास योजना में बड़ा बदलाव अब इन्हे भी मिलेगा लाभ,जानिए अब कौन होगा पात्र

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button