पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर का कलेक्टर पर हमला, CM विष्णुदेव साय को लिखा पत्र

कोरबा: पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत को हटाने की मांग करते हुए मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि अगर तीन दिन के भीतर कलेक्टर का तबादला नहीं किया गया, तो वे शासन-प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठेंगे।

“हिटलर प्रशासक की तरह कर रहे काम”

कंवर ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि कलेक्टर संवैधानिक शक्तियों का दुरुपयोग कर रहे हैं और समर्थकों के खिलाफ दुर्भाग्यपूर्ण कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कलेक्टर अजीत बसंत हिटलर प्रशासक की तरह व्यवहार कर रहे हैं और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मामले लंबित हैं।

भ्रष्टाचार और डीएमएफ राशि में गड़बड़ी का आरोप

पूर्व गृहमंत्री ने कलेक्टर पर डीएमएफ फंड में गड़बड़ी और स्व सहायता समूह की 40 हजार महिलाओं के साथ अरबों की ठगी का आरोप लगाया है। साथ ही मालगांव और रलिया में करोड़ों रुपये के फर्जी मुआवजे का भी जिक्र किया। कंवर का कहना है कि राज्य सरकार के संरक्षण के चलते कलेक्टर पर कार्रवाई नहीं हो रही है।

कई बड़े नेताओं को भी भेजी शिकायत

कंवर ने न सिर्फ सीएम बल्कि मुख्य सचिव, डीजीपी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव और महामंत्री (संगठन) पवन साय को भी पत्र भेजकर कलेक्टर की शिकायत की है।

पहले भी रहा विवाद

ननकीराम कंवर और कलेक्टर अजीत बसंत के बीच विवाद नया नहीं है। इससे पहले कलेक्टर ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को एक फेसबुक पोस्ट पर नोटिस जारी किया था, जिसे लेकर भी टकराव हुआ था। उस समय कंवर ने कलेक्टर को “कोरबा के लिए गलत व्यक्ति” तक कह दिया था।

Also Read: अतिथि व्याख्याता भर्ती में 15 पदों पर अन्य राज्य के निवासी को दे दी नियुक्ति, नेता प्रतिपक्ष ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को ही भर्ती में शामिल करने की मांग की

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button