LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा का चौथा दिन, विपक्ष के तीखे सवालों से गरमाया सदन का माहौल

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का चौथा दिन आज भी खासा गहमा-गहमी भरा नजर आ रहा है। सदन की कार्यवाही इस समय जारी है, जिसे आप LIVE देख सकते हैं।

खाद संकट पर मंत्री रामविचार नेताम से विपक्ष का जवाब तलब

सत्र के दौरान खाद की उपलब्धता और किसानों को हो रही समस्याओं को लेकर विपक्ष ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम से कड़े सवाल पूछे। विपक्ष का आरोप है कि प्रदेश के कई हिस्सों में खाद की भारी कमी है और किसान परेशान हो रहे हैं। इस मुद्दे पर सदन में तीखी बहस देखने को मिली।

ओपी चौधरी के विभाग पर भी उठेंगे सवाल

सदन की कार्यवाही के दौरान कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी के विभाग से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। विपक्ष ने संकेत दिया है कि उनके विभाग के कामकाज और योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण सवाल पूछे जाएंगे।

देखिये विधानसभा का सीधा प्रसारण-

सदन की कार्रवाई पर सभी की नजरें

विधानसभा सत्र के आज के दिन की कार्यवाही में किसानों से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ विकास योजनाओं, बजट खर्च और प्रशासनिक पारदर्शिता को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। सभी दलों के नेता अपनी-अपनी बात रखते हुए सरकार की जवाबदेही तय करने का प्रयास कर रहे हैं।

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Back to top button