Free Coaching: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए मिलेगी निःशुल्क कोचिंग सुविधा, यहां ऐसे करें आवेदन

Free Coaching Facility of Competitive Exams: बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में प्रतिभाशाली और इच्छुक युवाओं के लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ी घोषणा की है। ‘हम होंगे कामयाब’ अभियान के तहत अब जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग और करियर मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य युवाओं की भागीदारी से उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है, जिसमें CGPSC, व्यापम, SSC, रेलवे, पुलिस भर्ती जैसी सभी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाएं शामिल होंगी।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर

Free Coaching Apply Now: इस निःशुल्क कोचिंग सुविधा का लाभ लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 22 नवंबर 2025 को शाम 5 बजे तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए इसे QR कोड के माध्यम से ऑनलाइन रखा गया है। जिला कौशल एवं विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक ने बताया कि आवेदकों का चयन एक निष्पक्ष और पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थियों को मिलेंगी खास सुविधाएँ

चयनित अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कई विशेष सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। इन सुविधाओं में अनुभवी विषय विशेषज्ञों द्वारा कोचिंग एवं करियर मार्गदर्शन शामिल है। इसके अलावा, छात्रों को निःशुल्क अध्ययन सामग्री प्रदान की जाएगी और उनके प्रदर्शन को परखने के लिए टेस्ट सीरीज की व्यवस्था भी की जाएगी। यह सुविधा युवाओं को बिना किसी आर्थिक बोझ के परीक्षा की तैयारी करने में मदद करेगी।

कोचिंग के लिए शैक्षणिक अर्हता और शर्तें

निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए कुछ शैक्षणिक अर्हताएँ और शर्तें निर्धारित की गई हैं। अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष तय की गई है। चयन के लिए अभ्यर्थियों के शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

जरूरी दस्तावेज और निवास प्रमाण पत्र की अनिवार्यता

आवेदन के लिए सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि अभ्यर्थी का बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का मूल निवासी होना अनिवार्य है। सत्यापन के समय, आवेदकों को कक्षा 10वीं, 12वीं और स्नातक की अंकसूचियों की छायाप्रति, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), और आधार कार्ड जैसे दस्तावेज सक्षम प्राधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित रूप में प्रस्तुत करने होंगे।

Also Read: CG Teacher Bharti New Update: शिक्षक भर्ती में 146 कंप्यूटर और योगा शिक्षकों के पद होल्ड, कैंडिडेट्स में बढ़ी नाराजगी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button