Dhamtari Startups: कुरुद में 01 अगस्त को आयोजित होगा ‘उद्यम से विकास तक – युवा उद्यमी एवं स्टार्टअप सम्मेलन’

धमतरी, 23 जुलाई 2025: Dhamtari Startups: धमतरी जिले में नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा “उद्यम से विकास तक” कार्यशाला श्रृंखला के अंतर्गत अगला सत्र 01 अगस्त 2025 को कुरुद में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं और नवाचार में रुचि रखने वालों को स्टार्टअप्स और व्यवसाय के अवसरों से जोड़ना है।
  जिला कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के विद्यार्थियों, युवाओं, महिला उद्यमियों एवं इच्छुक नागरिकों से सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने सभी से अग्रिम ऑनलाइन पंजीयन हेतु गूगल फॉर्म लिंक पर जाकर पंजीकरण करने का आग्रह किया है|

पंजीयन लिंक:
🔗 Google Form Registration

सम्मेलन के प्रमुख उद्देश्य:

युवाओं और नवाचारकर्ताओं को उद्यमिता के प्रति प्रेरित करना
स्टार्टअप व व्यवसायिक कौशल का विकास
विभिन्न सरकारी योजनाओं और वित्तीय सहायता की जानकारी प्रदान करना
प्रतिभागियों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन और नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना

आयोजन सहयोगी संस्थान:

कार्यक्रम का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र (DTIC) के नेतृत्व में, CGS Network रायपुर, सफल उद्यमियों, स्टार्टअप विशेषज्ञों और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से किया जा रहा है।

प्रमुख संभावित प्रतिभागी:

1. वर्तमान उद्यमी एवं स्टार्टअप संस्थापक
2. बिहान (NRLM), DTIC, PMEGP, स्टार्टअप योजना के लाभार्थी
3. बैंक ऋण / योजना में आवेदनकर्ता
4. नवाचार में रुचि रखने वाले छात्र, युवा
5. महिला, अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के इच्छुक उद्यमी
6. वे आम नागरिक जो स्टार्टअप या व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं

विचार, योजनाएं एवं प्रोजेक्ट आमंत्रित:

कार्यक्रम के अंतर्गत युवा नवप्रवर्तकों से आइडियाज, योजनाएं एवं परियोजनाएं आमंत्रित की जा रही हैं। इच्छुक प्रतिभागी मार्गदर्शन हेतु निम्न विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं:

विशेषज्ञ संपर्क विवरण:

जिला उद्योग केंद्र (DIC), धमतरी
श्री प्रशांत चंद्राकर –   81037 18222

कृषि / फूड प्रोसेसिंग / जनजातीय आधारित स्टार्टअप्स
  श्री दुर्गेश गंजीर –   96852 84545
  श्री आशीष पुरैना –   98263 00736

आईटी / फिनटेक / मीडिया / सेवा / पेट्रोलियम / शिक्षा
  श्री संजय पटेल –   88893 45113
  श्री नरेश बंजारे –   78287 11116
  श्री उमेश महिलानी –   93017 27212
  श्री देवानंद गेंदले –   88894 49490
  श्री चंद्रेश के एस –   73899 31878

सरकारी योजनाएं / लोन / स्टार्टअप पंजीयन / निवेश
  श्री प्रशांत चंद्राकर –   81037 18222
  श्री आशीष पुरैना –   98263 00736
  श्री उमेश महिलानी –   93017 27212

Also Read: कुरूद विधानसभा में ग्रामीण सड़कों को मरम्मत के लिए मिली मंजूरी, इन गांवों की सड़कों के लिए स्वीकृत हुआ 34.90 लाख रुपये की राशि

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button