CG Minister Gajendra Yadav Statement VIDEO: धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में उतरे गजेंद्र यादव, जानिए धर्मेंद्र प्रधान को लेकर क्या बोले गजेंद्र यादव

CG Minister Gajendra Yadav Statement VIDEO: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबरों के बीच देश भर से राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान द्वारा पद छोड़े जाने के फैसले को अनुचित करार दिया है। मीडिया से बातचीत करते हुए गजेंद्र यादव ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को अपना इस्तीफा वापस ले लेना चाहिए, क्योंकि इतनी बड़ी प्रशासनिक व्यवस्था में किसी एक व्यक्ति को दोषी ठहराना सही नहीं है।

“सिस्टम बहुत बड़ा है, किसी एक मंत्री को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं”

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि कोई भी मंत्री यह नहीं चाहता कि उसकी व्यवस्था में किसी प्रकार की गड़बड़ी हो। प्रशासनिक ढांचा बहुत बड़ा होता है और उसमें कई स्तरों पर कर्मचारी कार्यरत रहते हैं, ऐसे में कहीं भी चूक या लीकेज की संभावना बनी रहती है। उन्होंने तर्क दिया कि व्यवस्था में हुई किसी गड़बड़ी के लिए सीधे तौर पर मंत्री का इस्तीफा मांगना या उनका पद छोड़ना न्यायसंगत नहीं है।

केंद्र सरकार की कार्रवाई और शिक्षा नीति में सुधार का दिया हवाला

गजेंद्र यादव ने आगे कहा कि नीट मामले में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री ने पहले ही कड़े कदम उठाए हैं। इस पूरे प्रकरण की गहन पड़ताल के लिए मामले को जांच एजेंसियों और संबंधित समितियों के सुपुर्द किया गया है। उन्होंने कहा कि आजादी के कई दशकों बाद नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से देश की शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाने का काम धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल में हुआ है। उनके योगदान को देखते हुए देशहित में उन्हें अपना इस्तीफा वापस लेकर पद पर बने रहना चाहिए।

Also Read: Modi Cabinet Minister Resignation: मोदी कैबिनेट से मंत्री ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति मुर्मू ने तत्काल प्रभाव से किया मंजूर

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button