धमतरी के जंगल में चल रहा था जुआ, ड्रोन से रेकी के बाद 9 जुआरी गिरफ्तार

धमतरी: धमतरी जिले में पुलिस ने एक अनोखी जगह पर चल रहे जुआ फड़ पर छापा मारा है। रूद्री थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बेन्द्रानवागांव के जंगल क्षेत्र में कुछ लोग ताश पत्तों से जुआ खेल रहे हैं।

दो दिन ड्रोन से हुई रेकी, 9 लोग गिरफ्तार

जुआरी यह मानकर चल रहे थे कि यह क्षेत्र हाथी विचरण क्षेत्र होने के कारण पुलिस यहाँ तक नहीं पहुँच पाएगी, इसलिए वे जंगल के भीतर जुआ खेल रहे थे। सूचना मिलने के बाद धमतरी पुलिस ने जंगल क्षेत्र की दो दिनों तक ड्रोन से रेकी की और पुख्ता जानकारी जुटाने के बाद तत्काल मौके पर टीम भेजी।

पुलिस को देखते ही कुछ जुआरियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्कता और घेराबंदी के दौरान 09 जुआरियों को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया।

जुआरियों से 2.60 लाख रुपये का सामान जब्त

पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के पास से भारी मात्रा में नकदी और अन्य सामग्री जब्त की है।

  • नकदी: 40,200 रुपये
  • वाहन: 03 मोटरसाइकिल और 01 स्कूटी (कुल 04 वाहन), जिनकी कीमत 1,20,000 रुपये है।
  • अन्य सामग्री: 07 स्मार्टफोन और 01 कीपैड मोबाइल, 01 बंडल ताश पत्ती, और 01 पीला रंग की तालपत्री।

इस प्रकार, जुआरियों के पास से कुल 2,60,200 रुपये की सामग्री जब्त की गई है। पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ रूद्री थाना में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 03(2) के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार जुआरियों में धमतरी, लालबगीचा, इतवारी बाजार, आमापारा और सोरिद जैसे क्षेत्रों के लोग शामिल हैं।

जुआ खेलने के आरोप में रूद्री थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 09 जुआरियों के नाम

क्रमनाम (उम्र)पिता का नामनिवास स्थान
1ऋषभ अजमानी (25 वर्ष)बलजीत अजमानीलालबगीचा, धमतरी
2अनमोल उर्फ सौरभ ज्ञानचंदानी (25 वर्ष)राजू ज्ञानचंदानीइतवारी बाजार साई मंदिर के पास, धमतरी
3राजीव मीनपाल (27 वर्ष)गणेश मीनपालआमापारा गौराचौरा के पास, धमतरी
4संतोष सोरी (45 वर्ष)स्व. भन्नूलाल सोरीहाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी श्यामतराई, धमतरी
5संतोष निर्मलकर (30 वर्ष)कल्याण निर्मलकरबिलाई माता मंदिर के पास, धमतरी
6मनोज साहू (32 वर्ष)दिनानाथ साहूसोरिद डीपोपारा, धमतरी
7सावन उर्फ गुड्डू यादव (32 वर्ष)स्व. भूवन यादवसोरिद नगर, धमतरी
8हरिश पवार (19 वर्ष)सतीश पवारमराठापारा, धमतरी
9श्यामलाल ध्रुव (45 वर्ष)स्व. कुशलराम ध्रुवसाकिन सोरम, थाना रूद्री

Also Read: Video: धमतरी के शीतला मंदिर में तोड़फोड़, युवक गर्भगृह से शिवलिंग उखाड़कर ले गया; CCTV फुटेज से हड़कंप

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button