VIDEO Gaurela Patwari Attack: पटवारी ने लिया पैसा, साल भर बाद भी काम नहीं किया तो किसान ने लोहे की रॉड से फोड़ा सिर

GPM Patwari Attack News: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दानिकुंडी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शासकीय कार्यालय के भीतर घुसकर एक युवक ने पदस्थ पटवारी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में पटवारी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के समय कार्यालय में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पूरी वारदात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

दफ्तर में काम निपटा रहे थे पटवारी तभी पहुंचा किसान

CG GPM News: मिली जानकारी के अनुसार, दानिकुंडी के हल्का नंबर 26 में पदस्थ पटवारी शुद्दू राम कोल अपने कार्यालय में बैठकर रोजाना की तरह शासकीय कार्य निपटा रहे थे। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला किसान प्रकाश गोंड वहां पहुंचा। किसी काम को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर किसान ने पास में रखी लोहे की रॉड उठाई और पटवारी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।

देखें वीडियो-

पैसे लेकर काम न करने का आरोप

Gaurela Patwari Attack: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में किसान प्रकाश गोंड पटवारी पर गभीर आरोप लगाता दिख रहा है। किसान का कहना है कि पटवारी ने किसी काम के एवज में उससे पैसे लिए थे, लेकिन पिछले 3 साल से न तो काम कर रहा था और न ही उसके पैसे वापस लौटा रहा था। वीडियो में दफ्तर में मौजूद अन्य कर्मचारी और ग्रामीण बीच-बचाव करते और आरोपी को शांत कराने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल पटवारी और पुलिस जांच

अचानक हुए इस हमले के बाद पटवारी शुद्दू राम कोल दफ्तर के फर्श पर ही गिर पड़े। सिर से अत्यधिक खून बहने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई। वहां मौजूद स्थानीय निवासियों और कर्मचारियों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई और घायल पटवारी को इलाज के लिए पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल जाकर घायल पटवारी का बयान दर्ज किया। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Also Read: BJP MLA Rohit Sahu Patwari Controversy VIDEO: सुशासन तिहार में बवाल: भाजपा विधायक बोले- रिश्वतखोर पटवारी को जूते मारूंगा, गुस्से में संघ ने किया काम का बहिष्कार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button