Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, 8 नवंबर 2025 के ताजा भाव जारी

Gold-Silver Today Price: वैश्विक तनाव और बढ़ी हुई मांग के चलते पिछले दिनों तेजी से उछले सोने और चांदी के दाम अब कमजोर होते दिखाई दे रहे हैं। 8 नवंबर 2025 को राजधानी दिल्ली सहित देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर ₹122,730 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव ₹112,510 प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे शहरों में 22 कैरेट सोने का भाव ₹112,360 तथा 24 कैरेट सोने का भाव ₹122,580 प्रति 10 ग्राम रहा। पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव ₹122,010 और 22 कैरेट का भाव ₹111,840 प्रति 10 ग्राम है।

भारत के प्रमुख शहरों में गोल्ड के भाव (8 नवंबर 2025)

भारत के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव इस प्रकार हैं:

शहर22 कैरेट (₹ प्रति 10 ग्राम)24 कैरेट (₹ प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली111,990122,160
मुंबई111,840122,010
अहमदाबाद111,890122,060
चेन्नई111,840122,010
कोलकाता111,840122,010
हैदराबाद111,840122,010
जयपुर111,990122,160
भोपाल111,890122,060
लखनऊ111,990122,160

चांदी की कीमतों में गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजार का रुझान

शनिवार को चांदी के दाम भी नीचे आए। शुक्रवार की बढ़त के बाद आज चांदी ₹200 सस्ती हुई। दिल्ली में चांदी का भाव घटकर ₹1,52,400 प्रति किलोग्राम हो गया।

वैश्विक स्तर पर सोने का स्पॉट प्राइस बढ़कर 3,996.93 डॉलर प्रति औंस पहुँच गया है। अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का मानना है कि सोने में तेजी का रुख अभी भी कायम है। गोल्डमैन सैक्स ने दिसंबर 2026 तक इसकी कीमत 4,900 डॉलर प्रति औंस तक जाने का अनुमान जताया है, जबकि ANZ ने अगले वर्ष के मध्य तक सोना 4,600 डॉलर प्रति औंस तक पहुँचने की संभावना व्यक्त की है।

Also Read: LPG Distributors Strike: देशभर में LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स की हड़ताल: 26 हज़ार वितरक मैदान में, सिलेंडर डिलीवरी पूरी तरह ठप

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button