सरकार ने जारी किया अलर्ट: Android यूजर्स तुरंत करें ये काम, वरना बढ़ सकता है हैक खतरा

Government Warning for Android Users: भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने करोड़ों Android स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। एजेंसी ने हाल ही में एक एडवाइजरी साझा की है, जिसमें बताया गया है कि लेटेस्ट Android वर्जन पर चल रहे कई स्मार्टफोन्स में गंभीर सिक्योरिटी खामियां पाई गई हैं।

कौन-कौन से Android वर्जन प्रभावित

Android Users Alert: CERT-In की रिपोर्ट के मुताबिक ये सिक्योरिटी फ्लॉ Android 13, Android 14, Android 15 और Android 16 वर्जन पर असर डाल रहे हैं।
इन खामियों को ‘हाई सीवियरिटी’ रेटिंग दी गई है क्योंकि हैकर्स इनके जरिए स्मार्टफोन्स पर हमला कर सकते हैं।

किन कम्पोनेन्ट्स में मिली खामियां

एजेंसी के अनुसार, Android के कई महत्वपूर्ण कम्पोनेन्ट्स में वल्नरेबिलिटीज पाई गई हैं –

  • Framework
  • Android Runtime
  • System
  • Widevine DRM
  • Project Mainline Components
  • Kernel
  • ARM Components
  • Imagination Technologies
  • MediaTek Components
  • Qualcomm Components और Closed-Source Components

कितना बड़ा खतरा

CERT-In ने चेतावनी दी है कि इन वल्नरेबिलिटीज का अगर हैकर्स फायदा उठाते हैं, तो वे –

  • डिवाइस पर कंट्रोल पा सकते हैं
  • Elevated Privilege हासिल कर सकते हैं
  • यूजर्स का Sensitive Data चोरी कर सकते हैं
  • मनमाना कोड (Arbitrary Code) रन कर सकते हैं
  • डिवाइस पर Denial of Service (DoS) अटैक कर सकते हैं

क्या करना होगा यूजर्स को

Google और Android ने इन सिक्योरिटी खामियों को दूर करने के लिए सिक्योरिटी पैच जारी कर दिया है। अब स्मार्टफोन कंपनियां (Samsung, OnePlus, Xiaomi आदि) अपनी कस्टम स्किन के जरिए यह अपडेट यूजर्स तक पहुँचा रही हैं।

सरकार की सलाह

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों और सरकार की साफ चेतावनी है:
“अपने Android फोन को तुरंत अपडेट करें और हैकिंग के खतरे से सुरक्षित रहें।”

Also Read: Google Warning: गूगल पर भूलकर भी न करें ये 5 सर्च, वरना हो सकती है जेल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button