School Timing Change: स्कूल समय में बदलाव, गर्मी के चलते नया आदेश जारी

School Timing Change 2025: छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इस बदलाव के तहत गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले ने नया आदेश जारी किया है, जिसमें स्कूलों के संचालन का समय अब सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा।

अब सुबह 7:30 बजे से शुरू होंगे स्कूल

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सोमवार से शनिवार तक स्कूलों के समय में यह बदलाव लागू होगा। एक पाली में चलने वाली कक्षाएं अब सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक होंगी। वहीं, दो पाली में चलने वाली कक्षाओं में पहली पाली सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी और दूसरी पाली दोपहर 11:30 बजे से लेकर 4:30 बजे तक चलेगी।

गरमी को देखते हुए लिया गया यह निर्णय

गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि छात्रों को तेज धूप से बचाया जा सके और वे ताजगी से अपनी पढ़ाई कर सकें। इससे बच्चों के लिए अध्ययन का माहौल बेहतर होगा और गरमी के कारण कोई असुविधा भी नहीं होगी।

यह बदलाव छत्तीसगढ़ के इस जिले के स्कूलों में लागू होगा, जिससे छात्रों के समय का बेहतर प्रबंधन किया जा सके।

Also Read: CG Braking: सड़क पर बर्थडे मनाना, भंडारा करना व पंडाल लगाने पर दर्ज हो सकती है FIR, चीफ सेकरेट्री ने दिये कड़ी कार्रवाई के निर्देश

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button