
GPM Patwari Transfer News: छत्तीसगढ़ के राजस्व विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है। कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा ने जिले में लंबे समय से एक ही पटवारी हल्के में जमे अधिकारियों को स्थानांतरित कर दिया है। 21 सितंबर 2026 को जारी इस आधिकारिक आदेश के तहत जिले की चार अलग-अलग तहसीलों में पदस्थ कुल 60 पटवारियों के हलके बदलकर उन्हें नई पदस्थापनाएं दी गई हैं।

चार प्रमुख तहसीलों में बांटे गए नए प्रभार
GPM Revenue Department Transfer News: कलेक्टर कार्यालय से जारी पृथक-पृथक आदेशों के अनुसार जिले की मरवाही, पेंड्रारोड, पेंड्रा और सकोला तहसीलों में बड़े पैमाने पर प्रभार में बदलाव किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा मरवाही तहसील के 22 पटवारियों के हलके बदले गए हैं। इसके अलावा पेंड्रारोड तहसील के 18, पेंड्रा तहसील के 10 और सकोला तहसील के 10 पटवारियों को नए पटवारी हल्के की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव से जिले के राजस्व कामकाज में कसावट लाने की कोशिश की गई है।

3 दिनों के भीतर नई जगह उपस्थिति देने का फरमान
GPM Patwari Transfer Orders: जारी किए गए आदेश में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि स्थानांतरित सभी 60 पटवारियों को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान हलके से कार्यमुक्त माना जाएगा। सभी कर्मचारियों को अगले 3 दिनों के भीतर अपनी संबंधित नई तहसील कार्यालयों में अनिवार्य रूप से उपस्थिति दर्ज कराने और नए पटवारी हल्के का कार्यभार संभालने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। तय समय-सीमा में पदभार ग्रहण न करने की स्थिति में नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।





