CG Vyapam New Guidelines: छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए गाइडलाइन जारी, जूते पहनकर आने पर पाबंदी

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की ओर से 1 फरवरी को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के लिए नए नियम लागू कर दिए गए हैं। नकल रोकने के लिए विभाग ने सख्त ड्रेस कोड जारी किया है, जिसके तहत परीक्षार्थियों को जूते पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को केवल चप्पल या सैंडल पहनकर ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही पूरी बांह वाली शर्ट या कुर्ते पर भी रोक लगाई गई है और परीक्षार्थियों को आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आने की सलाह दी गई है। इन नियमों का उद्देश्य परीक्षा में पूरी पारदर्शिता बरतना और किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु को अंदर ले जाने से रोकना है।

धमतरी में दो पालियों में होगी परीक्षा

धमतरी जिले के अपर कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली प्राथमिक कक्षाओं में शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए होगी, जिसमें लगभग 5,039 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं दूसरी पाली माध्यमिक कक्षाओं के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें करीब 8,520 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और सभी केंद्रों पर समय से पहुंचने की हिदायत दी गई है ताकि जांच की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।

केंद्रों की संख्या और सुरक्षा व्यवस्था

परीक्षा के सफल संचालन के लिए धमतरी जिले में कुल 48 केंद्र तैयार किए गए हैं। इनमें पहली पाली के लिए 16 और दूसरी पाली के लिए 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल रोकने के लिए उड़नदस्तों का गठन किया गया है और केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के बिना किसी भी छात्र को अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी। छात्रों को मशविरा दिया गया है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले अपने निर्धारित केंद्र पर पहुंच जाएं।

अभ्यर्थियों के लिए निर्देश जारीः-

  1. परीक्षार्थी परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र का अनिवार्य रूप से अवलोकन कर लेवे ताकि उन्हें परीक्षा दिवस को कोई असुवधिा न हो।
  2. परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के कम-से-कम 2 घटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे ताकि उनका फ्रिस्किंग (थ्तपेापदह) एवं फोटो युक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन किया जा सके।
  3. परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। चूंकि यह परीक्षा प्रातः 09:30 बजे से प्रारंभ हो रहा है अतः मुख्य द्वार प्रात 09:00 बजे बंद कर दिया जावेगा। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 03ः00 बजे प्रारंभ हो रहा है इस लिए मुख्य द्वार दोपहर 2:30 बजे बंद कर दिया जावेगा।
  4. हल्के रंग के आधी बाह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आये। काले, गहरे नीले, गहरे हरे जामुनी, मैरून बैंगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग का कपडे पहनना वर्जित होगा। केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति है। सुरक्षा जांच के समय स्वेटर को उतारकर सुरक्षाकर्मी से जांच कराना होगा। स्वेटर हेतु हल्के रंग एवं आधे बाह का बंधन नहीं होगा।
  5. धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी।
  6. फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें।
  7. कान में किसी भी प्रकार का अभूषण वर्जित है।
  8. परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घडी. पर्स, पाउच, स्कार्फ बेल्ट टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है।
  9. परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जावेगी।
  10. परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में केवल काले या नीले बॉल पाइंट पेन लेकर ही आये।

Also Read: CGPSC SI भर्ती: एसआई और सूबेदार पदों के लिए शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल जारी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button