बोर्ड परीक्षा की टेंशन होगी दूर: छात्रों के लिए हेल्पलाइन शुरू, टोल फ्री नंबर पर मिलेगा मार्गदर्शन

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की मदद के लिए खास हेल्पलाइन सेवा शुरू कर दी है। यह सुविधा हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के उन सभी परीक्षार्थियों के लिए है जो इस साल परीक्षा में बैठने वाले हैं। अक्सर परीक्षा के करीब आते ही छात्रों में घबराहट और उलझन बढ़ जाती है, जिसे दूर करने के लिए मंडल ने यह कदम उठाया है। अब छात्र घर बैठे विशेषज्ञों से अपनी शैक्षणिक समस्याओं पर चर्चा कर सकेंगे।

टोल फ्री नंबर और विशेषज्ञों की टीम तैनात

छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-4363 जारी किया गया है। इस नंबर पर सुबह 10:30 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। खास बात यह है कि इस हेल्पलाइन में केवल मंडल के अधिकारी ही नहीं, बल्कि नामी मनोचिकित्सक और मनोवैज्ञानिक भी मौजूद रहेंगे। ये विशेषज्ञ छात्रों को परीक्षा के तनाव से निपटने, टाइम टेबल मैनेज करने और बेहतर तैयारी के तरीके बताएंगे। यह सेवा रविवार को भी चालू रहेगी ताकि बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा न आए।

Also Read: Board Exam New Guidelines: बोर्ड परीक्षाओं के लिए नई गाइडलाइन: माशिमं ने बदला ड्यूटी का नियम, संबंधित विषय के शिक्षक की नहीं लगेगी ड्यूटी

तनावमुक्त परीक्षा के लिए मंडल की खास अपील

माध्यमिक शिक्षा मंडल का मुख्य उद्देश्य परीक्षाओं को भयमुक्त और खुशनुमा माहौल में संपन्न कराना है। मंडल के अधिकारियों ने विद्यार्थियों और उनके माता-पिता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की मानसिक परेशानी या गाइडेंस के लिए बिना किसी संकोच के इस सेवा का लाभ उठाएं। मंडल का मानना है कि सही समय पर उचित परामर्श मिलने से छात्र बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे और परीक्षा को लेकर उनके मन में बैठा डर खत्म होगा।

Also Read: CBSE Board Exam Question Paper Pattern: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र पैटर्न में बदलाव, जानिए अब कितने अंक के कितने प्रश्न आएंगे…

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button