Cheating in PWD Exam: PWD सब इंजीनियर परीक्षा में हाईटेक नकल का भंडाफोड़: ऑटो में बैठी युवती व्हाट्सप्प कॉल से बता रही थी उत्तर, पुलिस ने जब्त किए डिवाइस, वीडियो वायरल

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) की सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा के दौरान उच्च तकनीक से नकल करने का मामला सामने आया है। यह घटना सरकंडा स्थित रामदुलारे शासकीय स्वामी आत्मानंद स्कूल परीक्षा केंद्र की है, जहां दो युवतियां मिलकर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से नकल करवा रही थीं। मामले का खुलासा होने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सरकंडा थाना पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी है।

PWD Exam Cheating Video: प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक युवती परीक्षा हॉल में बैठकर परीक्षा दे रही थी, जबकि उसकी साथी युवती केंद्र के बाहर एक ऑटो में बैठकर हाईटेक डिवाइसेस के ज़रिए उसे उत्तर भेज रही थी। नकल का यह प्लान तब फेल हुआ जब एक ऑटो चालक को युवती की संदिग्ध गतिविधियों पर शक हुआ। उसने यह बात एनएसयूआई से जुड़े एक स्थानीय युवक को बताई, जो अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा।

जांच में खुलासा हुआ कि दोनों युवतियां नकल के लिए लैपटॉप, माइक्रो ईयरपीस, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर रही थीं। सभी डिवाइसेस पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यह भी देखा जा रहा है कि इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो नहीं है।

देखिये वीडियो-

Also Read: Attack On CG MLA: सतनामी समाज प्रमुख एवं भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहेब पर हमला, कार का शीशा टुटा, हाथ से बहने लगा खून

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button