Holika Dahan 2025: होलिका दहन के लिए मिलेगा बस इतना समय, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और समय

Holika Dahan 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह का आरंभ हो चुका है और इस दौरान कई प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं, जिनमें होली सबसे खास है। होली का त्योहार रंगों का पर्व माना जाता है, जिसमें लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। इस साल होली का पर्व 14 मार्च को मनाया जाएगा, वहीं होली से एक दिन पहले 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा।
होलिका दहन का महत्व
Holika Dahan 2025: होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों के आंगन में होलिका की आग जलाकर उसका पूजन करते हैं और बुराई को नष्ट करने का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
Holika Dahan Date 2025: इस साल फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 13 मार्च 2025 को सुबह 10:35 बजे से होगा और इसका समापन 14 मार्च 2025 को दोपहर 12:23 बजे होगा। हालांकि, होलिका दहन के लिए भद्राकाल से बचना जरूरी होता है।
भद्राकाल इस साल 13 मार्च को शाम 6:57 बजे से शुरू होगा, जो रात 8:14 बजे तक रहेगा। उसके बाद रात 10:22 बजे तक भद्राकाल का ‘मुख’ समय रहेगा। इस दौरान होलिका दहन नहीं किया जा सकता।
शुभ मुहूर्त का समय
Shubh Muhurat 2025: होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च की रात 11:26 बजे से शुरू होगा और यह रात 12:30 बजे तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में होलिका दहन करना विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है। इस साल होलिका दहन के लिए 1 घंटे और 4 मिनट का समय उपलब्ध रहेगा, जो श्रद्धालुओं के लिए उपयुक्त रहेगा।
इस शुभ अवसर पर पूजा करने से व्यक्ति की सारी बुरी नसीब और दोष समाप्त हो जाते हैं और जीवन में समृद्धि की शुरुआत होती है।