
छत्तीसगढ़ में पुलिस आरक्षक भर्ती के परिणामों पर उठ रहे सवालों को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा और भर्ती प्रमुख एडीजी एसआरपी कल्लूरी ने अभ्यर्थियों की शिकायतें सुनने के लिए तारीख तय कर दी है। दोनों नेताओं ने प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी बताते हुए कहा कि अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर अपनी बात रख सकते हैं। एडीजी एसआरपी कल्लूरी पुलिस मुख्यालय (PHQ) में 19 और 20 दिसंबर को शिकायतों की सुनवाई करेंगे, वहीं गृह मंत्री विजय शर्मा केवल 20 दिसंबर को सुनवाई करेंगे। सुनवाई का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक तय किया गया है।
पारदर्शिता के लिए QR कोड जारी, एसपी कार्यालय से ऑनलाइन जुड़ने की सुविधा
पुलिस विभाग ने आरक्षक भर्ती में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एक क्यूआर कोड (QR Code) जारी किया है, जिसके माध्यम से सभी अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपने अंकों की जांच कर सकते हैं। बता दें कि प्रदेश में 6,000 पदों के लिए लगभग 7 लाख आवेदन आए थे और पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जिलों के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट जारी की गई है।

इसके अलावा, शिकायत सुनवाई के लिए रायपुर नहीं आ पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह सुविधा दी गई है कि वे अपने जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय से ऑनलाइन माध्यम से जुड़ सकेंगे।
Also Read: आवारा कुत्तों की निगरानी करेंगे प्रोफेसर, Whatsapp पर देना होगा सबूत



