CG Assembly Monsoon Session: जल जीवन मिशन पर गरमाया सदन: भूपेश बघेल ने उठाया मामला, पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर नारेबाजी, विभागीय मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष के विधायकों ने किया वॉक आउट

CG Assembly Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जल जीवन मिशन को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मिशन को असफल बताते हुए 2022 से 2025 तक की प्रगति और खर्च पर सवाल उठाए। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 31 लाख से अधिक घरों में जल कनेक्शन देने की बात कही, लेकिन विपक्ष ने आंकड़ों को झूठा बताया और जवाब से असंतुष्ट होकर वॉकआउट कर दिया। CG Assembly Debate भारी नारेबाजी के बीच अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को हस्तक्षेप करना पड़ा और सभी सदस्यों को आसंदी की गरिमा बनाए रखने की अपील की।

जल जीवन मिशन के आंकड़ों को लेकर विपक्ष का हमला, सदन में हंगामा और वॉकआउट

Bhupesh Baghel: पूर्व सीएम बघेल ने सरकार की उपलब्धियों को आंकड़ों की बाजीगरी बताया। CG Jal Jeevan Missionउन्होंने कहा कि सिर्फ 10 लाख नए घरों को ही पानी मिला है, जबकि 15 लाख में केवल नल लगाए गए। Leader of Opposition Dr. Charandas Mahant नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दावा किया कि कांग्रेस शासन में 74% कार्य हुआ था, जबकि मौजूदा सरकार सिर्फ 7% काम कर सकी। उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि पहले की सरकार ने बिना जल आपूर्ति के नल लगाए थे। CG Opposition Walkout विपक्ष ने इन बयानों को भ्रामक बताते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसाओं पर कार्रवाई का मुद्दा भी बना बहस का केंद्र

BJP MLA Dharamlal Kaushik: भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने राज्य स्तरीय उच्च पावर समिति की अनुशंसाओं पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठाया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि अब तक 12 अनुबंध रद्द किए गए हैं और एक फर्म पर एफआईआर दर्ज की गई है। Monsoon Session 2025 बाकी फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया जा रहा है। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने पूछा कि जब मंत्री ने ही कहा था कि 70% कार्य पूर्ण होने तक भुगतान नहीं होगा, तो फिर 80% भुगतान वाले प्रकरणों में कार्यवाही क्यों नहीं की गई? इस पर सत्ता-विपक्ष में तीखी बहस हुई और फिर से सदन में हंगामे के हालात बने। अध्यक्ष ने सभी से मर्यादा बनाए रखने की अपील की।

देखिये विधानसभा की कार्यवाही-

Also Read: Labor Registration Camp: धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक के इन गांवों में 16 से 29 जुलाई तक लगेंगे श्रम पंजीयन शिविर

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button