Helmet Rule For Police: अब पुलिसकर्मियों पर भी चलेगा चालान: बिना हेलमेट पकड़े गए तो कटेगा ₹1000 का जुर्माना

Helmet Rule For Police: रायपुर में अब खाकी वर्दी वालों के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। एसएसपी लाल उमेंद सिंह ने एक सख्त आदेश जारी करते हुए कहा है कि कोई भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी अगर ड्यूटी पर या निजी कारणों से दोपहिया वाहन चला रहा है, तो उसे हेलमेट पहनना जरूरी होगा।

नियम तोड़ा तो लगेगा ₹1000 का चालान, विभागीय कार्रवाई भी तय

CG Police: अगर कोई पुलिसकर्मी बिना हेलमेट गाड़ी चलाते पकड़ा गया, तो उस पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ₹1000 का चालान कटेगा। यही नहीं, इसके साथ-साथ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

Raipur Traffic Update: जारी आदेश में साफ लिखा है कि जुर्माने की जानकारी संबंधित पुलिसकर्मी की सेवा पुस्तिका (Service Book) में दर्ज की जाएगी। यानी यह गलती सिर्फ चालान तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि करियर पर भी असर डालेगी।

‘जो कानून सब पर लागू है, वो पुलिस पर भी’

एसएसपी ने कहा कि आम जनता को हेलमेट पहनने के लिए रोज़ समझाइश दी जाती है, चालान काटे जाते हैं—तो पुलिसकर्मियों को इससे बचाया नहीं जा सकता। “जो कानून जनता पर लागू होता है, वह पुलिस पर भी उतना ही लागू है।”

रायपुर पुलिस की यह नई पहल उस सोच की ओर इशारा करती है जिसमें कानून लागू करने वाले पहले खुद कानून का पालन करें। हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर ये कदम न सिर्फ आम लोगों में संदेश देगा, बल्कि पुलिस की छवि सुधारने में भी मदद करेगा।

Also Read: CG IAS Transfer List: छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, देखें आदेश

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button