Dhamtari Crime News: धमतरी में बाइक से कट मारा, टोका तो चाकू मार दिया! युवक गंभीर, रायपुर रेफर

धमतरी: Dhamtari Crime News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाइक से साइड मारने पर टोका तो आरोपी ने वहीं पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद घायल युवक को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देख उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

Crime Report CG: घटना 24 जुलाई की रात करीब 9:15 बजे की है। करण राव जाधव ने थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने दोस्त यश राज राव गुरूखेल्ले के साथ बाइक से किराना सामान लेने सुलभ चौक गया था। सामान लेकर दोनों जब घर लौट रहे थे और नंदी चौक पहुंचे, तभी पीछे से मयंक यादव उर्फ बब्बन अपने दोस्तों के साथ बाइक में तेज रफ्तार से साइड मारते हुए निकल गया।

Nandi Chowk News: यशराज ने मयंक को सिर्फ इतना कहा कि “मोटरसाइकिल देख के चलाओ”। इसी बात पर मयंक भड़क गया और बाइक रोककर वापस आ गया। वहां उसने न सिर्फ गाली-गलौच की, बल्कि जब यशराज ने विरोध किया तो मयंक ने अपने पास रखे धारदार चाकू से सीधे सीने में हमला कर दिया। हमला इतना खतरनाक था कि यशराज जमीन पर गिर पड़ा।

चश्मदीद मौके पर पहुंचे, आरोपी फरार

Dhamtari Crime: वारदात को देखकर करण मत्स्यपाल, हर्ष साहू और जतीश साहू मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक मयंक यादव वहां से फरार हो चुका था। घायल यशराज को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर देख रायपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने क्या कहा?

Dhamtari Kotwali Police Action: सिटी कोतवाली थाना प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि करण राव की शिकायत पर आरोपी मयंक यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1)-BNS और 296 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Also Read: Dahi Gram Panchayat Video: महिला सरपंच से गाली-गलौज करने वाला उपसरपंच गिरफ्तार, शराब के नशे में पंचायत कार्यालय में किया अभद्र व्यवहार, महिला सरपंच ने दर्ज कराई शिकायत

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button