धमतरी में घरों में छिपाकर चल रहा था कच्ची महुआ शराब का कारोबार, 270 लीटर शराब समेत दो भाई सहित तीन गिरफ्तार

धमतरी जिले में केरेगांव थाना पुलिस ने अवैध महुआ शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने सलोनी भाटापारा में यादव समाज भवन के पास एक घर में दबिश दी, जहां तीन लोग कच्ची महुआ शराब छिपाकर बिक्री करते मिले। पुलिस ने मौके पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

270 लीटर कच्ची शराब और नकदी बरामद

पुलिस ने तलाशी के दौरान नौ जरकिन में भरी कुल 270 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब जब्त की, जिसकी कीमत करीब 27 हजार रुपये बताई गई। इसके साथ ही तीन मोबाइल फोन जिनकी कीमत करीब 14 हजार पांच सौ रुपये है और 617 रुपये नकद भी मिले। कुल बरामद माल की कीमत 42 हजार 117 रुपये आंकी गई।

तीनों आरोपी जेल भेजे गए

मामले में लिलेश सिन्हा उम्र 29 वर्ष, धनेश्वर सिन्हा उम्र 27 वर्ष और तरुण सिन्हा सभी निवासी सलोनी को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ केरेगांव थाना में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Also Read: PM Kisan Samman Nidhi 21st Installment: पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी, क्या आपके खाते में आए 2000? देखें अपने गांव की लिस्ट

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button