IND vs SA 2nd ODI Match: रोहित-विराट आज रायपुर पहुँचेंगे, 3 दिसंबर को भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे, कल प्रैक्टिस, ब्लैक टिकट बेचते दो गिरफ्तार

Raipur Cricket Match: नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए भारतीय और दक्षिण अफ्रीकी दोनों टीमें आज शाम 4:30 बजे रायपुर पहुँच रही हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली और अन्य स्टार खिलाड़ियों को लाइव देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह है। भारत ने रांची वनडे जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। मैच से ठीक एक दिन पहले 2 दिसंबर को दोनों टीमें प्रैक्टिस करेंगी।

ब्लैक टिकट बेचते दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कड़ी कार्रवाई

Black Marketing Busted: वनडे मैच के टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी टिकट खरीद कर अवैध तरीके से ज्यादा दामों में बेच रहे थे। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने भारत माता चौक के आसपास घेराबंदी की और फाफाडीह के रहने वाले ऋतिक माकीजा और देवव्रत माकीजा को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि आरोपों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस ब्लैक टिकट बेचने वालों पर लगातार नजर रख रही है।

स्टूडेंट्स टिकट के लिए मची भगदड़, पहले चरण में 15 मिनट में टिकट सोल्ड आउट

इंडोर स्टेडियम में पहले फेज में ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले फिजिकल टिकट लेने पहुँचे थे। इसी दौरान स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व सीटों की बिक्री भी बीते सोमवार को हुई थी, जिसके लिए सुबह 4 बजे से ही काउंटर के सामने भीड़ जुट गई थी। स्टूडेंट्स टिकट की बिक्री सुबह 10 बजे से शुरू हुई, लेकिन लाइन में खड़े युवाओं के बीच धक्की-मुक्की हो गई। लड़कियों ने बैरिकेड तोड़ने की भी कोशिश की और पुलिस से बहस हुई, जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। वहीं, पहले चरण में शाम 5 बजे टिकट बिक्री शुरू होते ही 16 हजार टिकट सिर्फ 15 मिनट में सोल्ड आउट हो गए थे।

दर्शकों के लिए सुविधाएँ और सुरक्षा नियम, खाने-पीने की दरें तय

Stadium Facilities: दर्शकों की सुविधा के लिए स्टेडियम में 22 बड़े वाटर फिल्टर लगाए गए हैं, यानी पानी मुफ्त मिलेगा। ओवर चार्जिंग को रोकने के लिए हर वेंडर को रेट-लिस्ट डिस्प्ले करना होगा। CSCS और BCCI ने दर्शकों के लिए कड़े सुरक्षा नियम जारी किए हैं, जिसके तहत एंट्री से पहले फ्रिस्किंग (जांच) से गुजरना पड़ सकता है। बाहर का खाना या शराब लाना पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। दिव्यांग खिलाड़ियों को वर्ल्ड डिसेबिलिटी डे (3 दिसंबर) के अवसर पर फ्री एंट्री दी जाएगी।

खाने-पीने के आइटमकीमत
समोसा60 रुपए में 2
बर्गर80 रुपए
कचोरी50 रुपए में 2
बिरयानी150 रुपए
पॉपकॉर्न, सैंडविच, चीज50-60 रुपए
चिप्स/आइसक्रीमएमआरपी (MRP)

टिकट की श्रेणियाँ और रायपुर स्टेडियम की मेजबानी

Ticket Category: रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम देश के बड़े क्रिकेट वेन्यू में पहचान बना रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने यहाँ अब तक 2 अंतरराष्ट्रीय मैच कराए हैं। 3 दिसंबर का वनडे इस स्टेडियम की तीसरी इंटरनेशनल मेजबानी होगी। सबसे सस्ती टिकट 1500 रुपए की है, जबकि सबसे महंगी कॉर्पोरेट बॉक्स की टिकट 20,000 रुपए की है।

कैटेगरीकीमतमंज़िलएंट्री गेट नंबर
सबसे सस्ती टिकट1,500 रुपएअपर-2/अपर-42, 4
सिल्वर6,000 रुपएचौथी मंज़िल12
गोल्ड8,000 रुपएदूसरी मंज़िल12
प्लेटिनम10,000 रुपएपहली मंज़िल15
कॉर्पोरेट बॉक्स20,000 रुपए12 और 15

Also Read: SIR New Schedule: SIR शेड्यूल में बदलाव: छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में समय सीमा 7 दिन बढ़ी, चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल…

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button