IND vs SA Match in Raipur: रायपुर वनडे मैच आज, स्टेडियम में खाने पीने के रेट देखें…

INDIA vs SOUTH AFRICA 2nd ODI MATCH RAIPUR: रायपुर: नवा रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दोपहर डेढ़ बजे से वनडे मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर 1.30 बजे से रात 11 बजे तक चलेगा, जिसके दौरान दर्शकों को लगभग 10 घंटे स्टेडियम में रहना होगा। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने मैच के दौरान मिलने वाली खाद्य सामग्री की कीमतें 17 नवंबर को ही तय कर दी थी। अगर कोई दर्शक समोसा खाना चाहे, तो उसे एक समोसे पर 30 रुपये खर्च करने होंगे।

बिरयानी, बर्गर और समोसे की दरें तय, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

Food Price List: मैच देखने आने वाले दर्शकों के लिए संघ ने खाने-पीने की वस्तुओं के लिए एक मानक दर निर्धारित की है, ताकि वेंडर्स मनमानी कीमतें न वसूल सकें। वेंडर्स को रेट लिस्ट भी अपने साथ लटकाकर रखनी होगी, जिससे दर्शकों को अपनी जेब के हिसाब से खर्च करने में परेशानी न हो।

खाद्य सामग्रीकीमत
समोसा60 रुपये (2 पीस)
कचौरी50 रुपये (2 पीस)
पैटिस50 रुपये (1 पीस)
बर्गर80 रुपये (1 पीस)
सैंडविच60 रुपये (1 पीस)
पापकॉर्न60 रुपये
स्वीटकॉर्न60 रुपये
बिरयानी150 रुपये
वैफर्स (चिप्स) और आइसक्रीमएमआरपी रेट पर

दर्शकों के लिए स्टेडियम में मुफ्त पीने के पानी की व्यवस्था

Water Availability: स्टेडियम में दर्शकों के लिए पीने के पानी की विशेष व्यवस्था की गई है। संघ ने बताया कि वाटर कूलर सभी स्टैंड में लगाए गए हैं, जिसमें आरओ लगा है। चूँकि स्टेडियम में पानी की बोतल ले जाने की मनाही है और बिकने के लिए सामानों की सूची में पानी बोतल का उल्लेख नहीं किया गया है, इसलिए दर्शकों के लिए निःशुल्क पानी की व्यवस्था कर दी जाएगी।

बाहर से खाद्य सामग्री लाने पर रहेगा प्रतिबंध

Outside Food Not Allowed: दर्शकों को यह ध्यान रखना होगा कि सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर बाहर से किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री लाने की सख्त मनाही रहेगी। प्रशासन केवल स्टेडियम के भीतर उपलब्ध सामग्री को ही उपभोग की अनुमति देगा। यह प्रतिबंध सुरक्षा और स्टेडियम के भीतर साफ-सफाई बनाए रखने के लिए लगाया गया है।

वेंडर्स को रेट लिस्ट लटकाना अनिवार्य, ओवरचार्जिंग पर रोक

International Cricket Stadium Raipur: छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने सभी वेंडर्स को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे तय की गई खाद्य सामग्री की रेट लिस्ट को अपने साथ लटकाकर रखें। इस कदम का मुख्य उद्देश्य ओवरचार्जिंग को रोकना और दर्शकों के साथ पारदर्शिता बनाए रखना है। इससे दर्शकों को पूरी जानकारी होगी कि उन्हें किस सामग्री के लिए कितना भुगतान करना है।

Also Read: Dhirendra Shastri Video: धीरेंद्र शास्त्री को 100 डिग्री बुखार, पदयात्रा के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button