Mahtari Vandana Yojana: महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को 8 अक्टूबर तक ई-केवायसी कराना अनिवार्य, वरना नही मिलेगा योजना का लाभ

रायपुर Mahtari Vandana Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की महिला हितग्राहियों के लिए ई-केवायसी (e-KYC) कराना अनिवार्य कर दिया है। ई-केवायसी पूरी करने के लिए राज्य सरकार द्वारा 8 अक्टूबर 2025 तक का समय दिया गया है।

इन्हे करना ई-केवायसी?

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के उदाहरण के अनुसार, वर्तमान में इस योजना से 1.89 लाख महिलाएँ लाभान्वित हो रही हैं।

  • जिन महिला हितग्राहियों ने खाद्य विभाग में राशन के लिए पहले ही अपनी ई-केवायसी करा ली है, उन्हें यह दोबारा कराने की ज़रूरत नहीं है।
  • इनके अलावा, अन्य सभी महिला हितग्राहियों को महतारी वंदन योजना का लाभ जारी रखने के लिए ई-केवायसी कराना होगा।

ई-केवायसी की प्रक्रिया

  • हितग्राही अपने नजदीकी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) में जाकर निःशुल्क अपनी ई-केवायसी करवा सकती हैं।
  • इसके लिए सीएससी सेंटर को कोई अतिरिक्त शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।
  • यह ई-केवायसी बायोमैट्रिक्स आधार पर होगी, इसलिए हितग्राही का स्वयं उपस्थित होना जरूरी है।

अंतिम तिथि 8 अक्टूबर 2025 है, इसलिए सभी पात्र महिलाओं को समय सीमा के भीतर यह प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए, अन्यथा उन्हें योजना के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आप अपनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से या मोबाइल नंबर 8817103805 पर संपर्क कर सकते हैं।

Also Read: महिला एवं बाल विकास विभाग में गड़बड़ी का खुलासा, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में फरवरी को 30 दिन का महीना बनाकर जारी किया भुगतान

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button