छत्तीसगढ़ में एक साल बाद फिर शुरू होगा ‘जनदर्शन’, क्या ननकीराम कंवर का विरोध बना वजह?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने का कार्यक्रम ‘जनदर्शन’ एक साल के अंतराल के बाद सोमवार (6 अक्टूबर) से फिर से शुरू होने जा रहा है। अब हर दिन एक मंत्री पार्टी कार्यालय में मौजूद रहेंगे और आम जनता की शिकायतें सुनेंगे। भाजपा के मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही ने इस बात की पुष्टि की है।

ननकीराम कंवर के मामले से जुड़ा ‘जनदर्शन’ का फिर से शुरू होना?

राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज़ है कि ‘जनदर्शन’ को पुनः शुरू करने का निर्णय पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के हालिया विरोध प्रदर्शन की तैयारी के बाद लिया गया है।

दरअसल, वरिष्ठ भाजपा नेता ननकीराम कंवर भ्रष्टाचार के आरोप पर कोरबा कलेक्टर अजित वसंत को हटाने की मांग को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री निवास के सामने धरना देने की तैयारी में थे। प्रशासन को सूचना मिलते ही उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया था। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर पार्टी का जनदर्शन कार्यक्रम जारी रहता और जनता की शिकायतों को सुना जा रहा होता, तो यह मामला इतना तूल नहीं पकड़ता।

आपको बता दें कि यह जनदर्शन कार्यक्रम करीब एक साल से बंद था। ननकीराम कंवर के विरोध प्रदर्शन की तैयारी के ठीक 24 घंटे बाद ही यह खबर आई कि इस कार्यक्रम को सोमवार से फिर शुरू किया जा रहा है।

पहले दिन टंकराम वर्मा सुनेंगे समस्याएं, देखिए पूरा शेड्यूल

पहले दिन यानी सोमवार (6 अक्टूबर) को प्रदेश के राजस्व और उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा भाजपा कार्यालय में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से मुलाकात करेंगे। समस्याओं के समाधान के लिए पंजीयन की प्रक्रिया दोपहर 2 बजे तक पूरी होगी।

अगस्त 2024 तक यह पहल निरंतर चलती रही थी, लेकिन संगठनात्मक चुनावों और अन्य व्यस्तताओं के चलते इसे सितंबर में अस्थायी रूप से रोक दिया गया था।

आगामी सप्ताह का शेड्यूल:

मंत्री का नामविभागदिनांकदिन
टंकराम वर्माराजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा06-10-2025सोमवार
गजेंद्र यादवस्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य07-10-2025मंगलवार
केदार कश्यपवन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता, संसदीय कार्य08-10-2025बुधवार
गुरु खुशवंत साहेबकौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास09-10-2025गुरुवार
दयालदास बघेलखाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण10-10-2025शुक्रवार

Also Read: छत्तीसगढ़ में तेज हुआ सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का विरोध: राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, आदिवासी समाज ने भी किया प्रदर्शन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button