
रायपुर। CG Jila Panchayat BJP Candidate list 2025: छत्तीसगढ़ के धमतरी, बालोद और खैरागढ़ पंचायत चुनावों के लिए बीजेपी ने गुरुवार को जिला पंचायत सदस्यों के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इन 13 जिला पंचायत क्षेत्रों के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया, जिसमें खासतौर पर पिछड़े वर्ग, युवाओं और महिलाओं को तरजीह दी गई है।
बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के चयन में वोटों का गणित साधने की कोशिश की है। पार्टी ने पदाधिकारियों को चुनावी मैदान में उतारने के साथ-साथ पिछड़े वर्ग के नेताओं को प्राथमिकता दी। अनारक्षित सीटों पर भी पार्टी ने पिछड़ों, युवाओं और महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कुछ पुराने और विश्वसनीय चेहरों पर भरोसा जताया गया है, साथ ही कई जनप्रतिनिधियों के परिजनों को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है।
बीजेपी का यह कदम साफ तौर पर दिखाता है कि पार्टी इस चुनाव में जीत के लिए पूरी तरह से तैयार है और हर मोर्चे पर जोर-शोर से अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
देखें उम्मीदवारों की सूची…
CG Jila Panchayat Dhamtari BJP Candidate list 2025: जिला पंचायत धमतरी के लिए भाजपा के प्रत्याशियों की सूची

CG Jila Panchayat Balod BJP Candidate list 2025: जिला पंचायत बालोद के लिए भाजपा के प्रत्याशियों की सूची

CG Jila Panchayat Khairagadh BJP Candidate list 2025: जिला पंचायत खैरागढ़ के लिए भाजपा के प्रत्याशियों की सूची

Also Read: CG Breaking : धमतरी कांग्रेस महापौर प्रत्याशी का नामांकन निरस्त,भाजपा ने लगाया था यह आरोप, जानिए…