Kharora Road Accident Update: खरोरा सड़क दुर्घटना: मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की सहायता, घायलों को 50 हजार रुपये

Kharora Road Accident Update: छत्तीसगढ़ के खरोरा क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मृत्यु और 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है।
मुआवजे की घोषणा:
मुख्यमंत्री श्री साय ने मृतकों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपये तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। यह राशि प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी सहायता एवं बीमा आदि से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त होगी। उन्होंने जिला प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
घटना का विवरण:
यह दुर्घटना खरोरा क्षेत्र में हुई, जिसमें एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार हेतु आवश्यक निर्देश दिए हैं और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।