विधायक अजय चंद्राकर के पहल से कुरूद विधानसभा को मिली 7 नई सहकारी सोसायटियों की सौगात, पूरे जिले में खुलेंगी 22 नई सोसायटी

धमतरी: किसानों की सुविधा और कृषि व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कुरूद विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र के पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर के प्रयासों से कुरूद विधानसभा में 7 नई सहकारी सोसायटियां खोली जाएंगी। वहीं, पूरे धमतरी जिले में कुल 22 नई सोसायटी स्थापित की जा रही हैं। इस पहल का उद्देश्य किसानों को खाद, बीज और धान खरीदी जैसी सेवाएं नज़दीक में और उनके गांव में ही समय पर उपलब्ध कराना है।

किसानों के लिए बड़ी राहत, समय पर मिलेगा खाद और बीज

नई सहकारी सोसायटियों के खुलने से किसानों को दूर किसी दूसरे गांव जाने की आवश्यकता नहीं होगी अब अपने गांव या आसपास ही खाद और बीज की सुविधा मिल सकेगी। इससे उन्हें लंबी दूरी तय करने की परेशानी से राहत मिलेगी और धान खरीदी एवं बीज वितरण की प्रक्रिया भी सरल और पारदर्शी हो जाएगी। इन सोसायटियों के खुलने से किसानों का समय, श्रम और परिवहन खर्च तीनों की बचत होगी।

कुरूद विकासखंड के इन 7 ग्रामों में खुलेंगी नई सहकारी सोसायटियां

कुरूद विकासखंड में जिन ग्रामों में नई सहकारी सोसायटियां खोली जा रही हैं, वे हैं —
कोलियारी, भेण्ड्रा, सिलौटी, पचपेड़ी, भूसरेंगा, अटंग और नवागांव।

लाभान्वित होने वाले ग्राम

कोलियारी, जोरातराई, भेण्डसर, सिंगदेही, ईर्रा भेण्ड्रा, चरोटा, लोहारपथरा, सिलौटी, सेमरा, जोरातराई, खपरी, गाड़ाडीह, पचपेड़ी, गोबरा, भालूकोना, भूसरेंगा, अटंग, डुमरपाली, धौराभाठा, नवागांव और भेलवाकुदा।

इन गांवों के किसानों को अब खाद, बीज और धान विक्रय की प्रक्रिया के लिए ब्लॉक मुख्यालय या दूर दराज के गावं तक नहीं जाना पड़ेगा अब कृषकों को कृषि सामग्रियों से संबधी व अन्य कार्य की सुविधा अपने गांव के आस पास ही मिल पायेगी।

विधायक अजय चंद्राकर के प्रयासों से संभव हुआ विस्तार

विधायक अजय चंद्राकर ने बताया कि यह पहल किसानों की लंबे समय से धान बीज वितरण एवं कृषि सामग्रियों से सबंधित समस्याओं को ध्यान में रखकर की गई है। उन्होंने कहा कि “कृषि संसाधनों की पहुंच गांव-गांव तक सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। नई सहकारी सोसायटियां किसानों के लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम साबित होंगी।

स्थानीय नागरिकों और किसानों ने इस जनकल्याणकारी पहल के लिए विधायक अजय चंद्राकर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अजय चंद्राकर एक ऐसे जननेता हैं, जो सभी वर्गों के हितों और जरूरतों को समझते हुए पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहा रहे हैं। उनका ध्यान शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सुविधाएँ, कृषि, और सांस्कृतिक विकास जैसे महत्वपूर्ण कार्यों पर हमेशा सजग रहा है। उनके प्रयासों से कुरूद विधानसभा अब मूलभूत विकास के ऊपर उठकर कई नवाचारों और ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे कार्यों की स्वीकृति दिला रहा है, जिससे पूरे राज्य में कुरूद को एक अलग और विशिष्ट पहचान मिल रही है।

कृषि व्यवस्था होगी अधिक पारदर्शी, किसानों को मिलगा भरपूर लाभ

नई सोसायटियों के शुरू होने से धमतरी जिले में कृषि आपूर्ति तंत्र को मजबूती मिलेगी। साथ ही, धान खरीदी, खाद वितरण और बीज उपलब्धता जैसी प्रक्रियाएं अब डिजिटल और पारदर्शी तरीके से संचालित की जाएंगी। इससे किसानों को सुविधा के साथ-साथ विश्वसनीय और समयबद्ध सेवा भी मिलेगी, जिससे कृषि क्षेत्र में नई गति आने की उम्मीद है।

Also Read: धमतरी जिले में हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने में जल जीवन मिशन बना मिसाल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button