
कुरूद: जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग धमतरी ने युवाओं के लिए एक अहम पहल की है। “युवा नि:शुल्क कोचिंग योजना” के तहत अब गांव और कस्बों के छात्र भी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर पा रहे हैं। यह योजना 25 जुलाई से शुरू की गई है और इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं।
SSC, CGPSC और रेलवे परीक्षाओं पर खास फोकस
Kurud Free Coaching Casses: इस योजना के तहत एसएससी, सीजीपीएससी, सीजी व्यापमं, रेलवे सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। पढ़ाई का पैटर्न परीक्षा की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। छात्र बिना किसी फीस के इन परीक्षाओं की तैयारी कर पा रहे हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को बड़ा सहारा मिला है।

कुरूद में रोज सुबह लग रही क्लास, बढ़ रही छात्र संख्या
Sant Guru Ghasidas College Kurud: कुरूद के संत गुरु घासीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में यह कोचिंग रोज सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक चल रही है। यहां लगभग 60 विद्यार्थी नियमित रूप से क्लास अटेंड कर रहे हैं। कोचिंग में छात्र अनुशासन और रुचि के साथ पढ़ाई कर रहे हैं, जिससे इसका असर आने वाले समय में रिजल्ट पर भी देखने को मिलेगा।
अनुभवी शिक्षक करवा रहे विषय आधारित पढ़ाई
CGPSC Preparation: कोचिंग में देवेश देवांगन और तरुण सर जैसे अनुभवी शिक्षक पढ़ा रहे हैं। वे परीक्षा के सिलेबस अनुसार छात्रों को गाइड कर रहे हैं, जिससे तैयारी ज्यादा प्रभावी हो रही है। छात्रों को सामान्य अध्ययन, रीजनिंग, गणित और अन्य जरूरी विषयों पर फोकस के साथ पढ़ाया जा रहा है।

प्रशासन की पहल से बढ़ रहा आत्मविश्वास
Dhamtari District Free Coaching Scheme: इस योजना से उन युवाओं को बड़ा मौका मिला है जो आर्थिक वजहों से कोचिंग नहीं कर पाते थे। अब वे भी प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लेकर भविष्य संवारने की तैयारी कर रहे हैं। जिला प्रशासन की यह पहल न सिर्फ रोजगार की दिशा में मददगार है बल्कि ग्रामीण युवाओं के आत्मविश्वास को भी मजबूत कर रही है।




