कुरुद को मिलेगा नगर पालिका का दर्जा, अधिसूचना जारी, विधायक अजय चंद्राकर के सतत प्रयासों का परिणाम, जनसुविधाओं का होगा विस्तार

छत्तीसगढ़ में नगर पालिका परिषदों की संख्या में जल्द इजाफा होने जा रहा है। कुरुद नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ राजपत्र से इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार, नगर पंचायत कुरुद की वर्तमान सीमाएं ही नगर पालिका की सीमाएं मानी जाएंगी। आगामी 21 दिनों तक आम जनता से सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं, जिसके बाद अगस्त माह में इसे नगर पालिका का दर्जा दिए जाने की संभावना है।

वर्षों की मांग पूरी, मिलेगा अधिक बजट और सुविधाएं

यह बदलाव केवल प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि कुरुद की जनता की वर्षों पुरानी मांग की पूर्ति है। 2011 की जनगणना के अनुसार 13,783 की जनसंख्या वाले इस क्षेत्र को नगर पालिका का दर्जा मिलने से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर द्वारा मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रस्ताव सौंपा गया था, जिसे देखते हुए सरकार ने भरोसा दिलाया और अब अधिसूचना जारी की गई है।

पूर्व मंत्री एवं कुरुद विधायक अजय चंद्राकर के प्रयासों से विकास की नई राह

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के सतत प्रयासों का यह परिणाम है कि कुरुद को अब नई पहचान, अधिक अधिकार और विकास की बेहतर संभावनाएं मिलने जा रही हैं। चंद्राकर जी का दीर्घकालिक विज़न, स्थानीय विकास के प्रति प्रतिबद्धता और क्षेत्र की ज़रूरतों को लेकर गहरी समझ ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है। वर्षों से वे कुरुद को शहरी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत रहे हैं। न केवल प्रशासनिक स्तर पर, बल्कि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन के बीच समन्वय स्थापित कर उन्होंने इस दिशा में ठोस पहल की। यह दर्जा न केवल कुरुद के लिए गौरव की बात है, बल्कि भविष्य में यहां की बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और स्वच्छता जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार की संभावना भी लेकर आया है।

Also Read: Dhamtari Ayurvedic Farming: धमतरी में औषधीय पौधों की खेती से किसानों को मिलेगा नया आय का स्रोत, 200 एकड़ में होगी शुरुआत

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button