Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आखिरी दिन: CM साय सहित मंत्री देंगे सवालों का जवाब, सदन में आज 4 अशासकीय संकल्प लाने विधायक अजय चंद्राकर की होगी महत्वपूर्ण भूमिका

रायपुर: Budget Session of Chhattisgarh Legislative Assembly 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज अपने अंतिम दिन की ओर बढ़ रहा है। विधानसभा में आज कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बहस हो सकती है और सदन में गर्मागर्मी देखने को मिल सकती है। आज के प्रश्नकाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वन मंत्री केदार कश्यप और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा अपने-अपने विभागों से संबंधित सवालों का जवाब देंगे। इस दौरान अजय चंद्राकर, धरमलाल कौशिक, उमेश पटेल जैसे नेता सवाल उठाएंगे।
देखिये सीधा प्रसारण-
सदन में आज 75 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी पेश किए जाएंगे, जिनके माध्यम से विधायकगण सरकार का ध्यान विभिन्न मुद्दों की ओर आकर्षित करेंगे। मुख्यमंत्री साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव कई महत्वपूर्ण पत्रों को विधानसभा पटल पर रखेंगे।
इसके अलावा, शासकीय विधि विषयक कार्यों पर चर्चा में मुख्यमंत्री साय, मंत्री विजय शर्मा, ओपी चौधरी, लखन देवांगन और केदार कश्यप हिस्सा लेंगे। 9 शासकीय विधि विषयक प्रस्तावों पर भी चर्चा की जाएगी।
सदन में आज 4 अशासकीय संकल्प भी लाए जाएंगे, जिनमें विधायक अजय चंद्राकर, रिकेश सेन और धर्मजीत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
आज का सत्र राज्य की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां विभिन्न विधायी और शासकीय प्रस्तावों पर गहन चर्चा की उम्मीद जताई जा रही है।