
Legends League Match Cancelled: ” क्रिकेट के दीवानों को आज एक बड़ा झटका लगा है। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में होने वाला भारत-पाकिस्तान मुकाबला अब नहीं होगा। आयोजकों ने इसे रद्द करने का फैसला ले लिया है और इसके साथ ही भावनाएं आहत करने के लिए माफी भी मांगी है।
शिखर धवन ने उठाई थी सबसे पहले आवाज़
India vs Pakistan legends match cancelled: शुरुआत तब हुई जब शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा – “मेरा देश मेरे लिए सब कुछ है और देश से बढ़कर कुछ नहीं होता।” इसके बाद बाकी खिलाड़ी भी मैदान से बाहर हो गए। हरभजन सिंह, सुरेश रैना, और यूसुफ पठान जैसे दिग्गजों ने भी इस मैच से खुद को अलग कर लिया।
WCL ने क्या कहा?
WCL India Pakistan cricket controversy: WCL ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने क्रिकेट प्रेमियों को खुशी देने के इरादे से इस मैच का आयोजन सोचा था। उनके मुताबिक, जब यह देखा गया कि हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच हॉकी और वॉलीबॉल जैसे मुकाबले हो चुके हैं, तो एक क्रिकेट मैच भी कराया जा सकता है।
लेकिन आयोजकों ने यह भी माना कि इस फैसले से कई लोगों की भावनाएं आहत हुईं, खासकर उन भारतीय क्रिकेट दिग्गजों की जो देश के लिए खेल चुके हैं और आज भी करोड़ों लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। साथ ही, इस विवाद से उन ब्रांड्स को भी नुकसान पहुंचा जो केवल खेल के प्रति अपने प्यार के चलते इस टूर्नामेंट को समर्थन दे रहे थे।
आयोजकों की माफी
बयान में आयोजकों ने साफ कहा –
“हम उन सभी से दिल से माफी मांगते हैं जिनकी भावनाएं इससे आहत हुईं। हमारा मकसद सिर्फ इतना था कि हम क्रिकेट प्रेमियों को कुछ खुशी के पल दे सकें।”
राजनीति भी आई सामने – प्रियंका चतुर्वेदी ने जताई संतुष्टि
WCL cricket legends news: इस मुद्दे पर शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी सामने आईं। उन्होंने ट्वीट कर कहा – “धन्यवाद! आतंक के साथ कोई बातचीत नहीं और उन खिलाड़ियों के साथ कोई क्रिकेट नहीं जिन्होंने संघर्ष के समय मेरे देश का अपमान किया था।“
Priyanka Chaturvedi on WCL match: प्रियंका ने यह भी कहा कि पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबलों का विरोध होना बिल्कुल सही था। उन्होंने उन सभी का आभार जताया जिन्होंने इस मैच के रद्द होने की मांग का समर्थन किया।
India vs Pakistan legends clash: क्रिकेट हो या कोई और खेल, भारत-पाकिस्तान मुकाबले सिर्फ खेल तक सीमित नहीं रहते। भावनाएं, राजनीति और देशभक्ति इसमें गहराई से जुड़ी होती हैं।



