Breaking News: रायपुर एयरपोर्ट के ATC पर बिजली गिरने से सिस्टम ठप, 5 फ्लाइट डायवर्ट

रायपुर: राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर सोमवार शाम बड़ा हादसा टल गया। एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) पर बिजली गिरने से तकनीकी उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं और रायपुर आने वाली 5 फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा। इस घटना से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इन फ्लाइट्स को किया गया डायवर्ट

  • हैदराबाद से रायपुर आने वाली फ्लाइट और कोलकाता से रायपुर की फ्लाइट को भुवनेश्वर भेजा गया।
  • दिल्ली से रायपुर आने वाली फ्लाइट को भोपाल डायवर्ट किया गया।
  • मुंबई से रायपुर की फ्लाइट को नागपुर भेजा गया।
  • वहीं पुणे से रायपुर आ रही फ्लाइट को कुछ समय हवा में होल्ड कराया गया।

सभी यात्री सुरक्षित, मरम्मत कार्य जारी

एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और फिलहाल एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तकनीकी टीम ने तुरंत उपकरणों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। संभावना जताई जा रही है कि समस्या को पूरी तरह ठीक करने में कल तक का समय लग सकता है।

यात्रियों के लिए सहायता केंद्र

यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट परिसर में विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। प्रबंधन का कहना है कि मौसम साफ होने और तकनीकी सुधार पूरा होने के बाद ही उड़ान सेवाएं सामान्य होंगी।

Also Read: कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की मौत; कार से मिला 14 किलो गांजा, धमतरी के दो युवक गिरफ्तार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button