LIVE CG Vidhan Sabha Mansoon Session 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र 2025: सत्र के दूसरे दिन आज सदन में गूंजेगा ‘अवैध बांग्लादेशी नागरिकों’ का मुद्दा, पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस और हंगामे, देखिए LIVE

रायपुर LIVE CG Vidhan Sabha Mansoon Session 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा के पांच दिवसीय मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। पहले दिन की तरह आज भी सदन की कार्यवाही हंगामेदार रहने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, आज सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस और हंगामे के पूरे आसार हैं।

LIVE CG Assembly Monsoon Session 2025: आज की कार्यवाही में ‘अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की घुसपैठ’ का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया जाएगा। यह विषय प्रदेश में कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण विशेष ध्यान का केंद्र रहेगा।

विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखें लाइव-

CG Assembly Debate Live: वहीं, वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन के पटल पर बकाया कर, ब्याज और शास्ति के निपटान से संबंधित महत्वपूर्ण विधेयक पेश करेंगे। इसके अलावा, सात विभागों की वार्षिक रिपोर्टें भी आज सदन में प्रस्तुत की जाएंगी।

Finance Minister OP Chaudhary Live: आज का दिन कई अहम मुद्दों और संभावित राजनीतिक टकरावों को लेकर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आप सदन की कार्यवाही LIVE देख सकते हैं।

Also Read: CG Assembly Monsoon Session: विधानसभा सत्र में गूंजा राजस्व निरीक्षक भर्ती विवाद, सदन में घिरे राजस्व मंत्री, मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया वॉकआउट

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button