VIDEO: महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सीमेंट की बोरियां ले जाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए संचालित 102 महतारी एक्सप्रेस के दुरुपयोग पर प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया है। बलौदाबाजार जिले में आपातकालीन सेवा में संलग्न इस एंबुलेंस में सीमेंट की बोरी लादने के आरोप में ड्राइवर निलेश साहू को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।

निलेश साहू 15 अक्टूबर 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र-कसडोल में ड्यूटी पर था। जनप्रतिनिधियों और मीडिया के माध्यम से यह वीडियो सामने आया कि वह महतारी एक्सप्रेस (वाहन क्रमांक सीजी 074430) का घरेलू उपयोग कर रहा है और उसमें सीमेंट की बोरियाँ लाद रहा है। कसडोल के खंडचिकित्सा अधिकारी ने इसे आपातकालीन सेवा में घोर लापरवाही मानते हुए तत्काल कार्रवाई के लिए प्रबंधक 102 महतारी एक्सप्रेस को पत्र भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए, राज्य कार्यालय प्रबंधक ने ड्राइवर निलेश साहू की सेवा तत्काल समाप्त कर दी।

देखिये वीडियो-

Also Read: Dhamtari Hospital: धमतरी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में मेजर सर्जरी बंद, डॉक्टर छोड़ते जा रहे है नौकरी, स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मरीज हो रहे परेशान

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button