Snake Rescue Video: सिहावा के राइस में घुसा 7 फीट लंबा अजगर, मजदूरों की उड़ी नींद – वन विभाग ने किया रेस्क्यू, देखिये वीडियो

धमतरी: Snake Rescue Video: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। सिहावा क्षेत्र में स्थित एक राइस मिल में शुक्रवार को 7 फीट लंबा अजगर निकल आया। अजगर को देखकर मिल में काम कर रहे मजदूरों के होश उड़ गए। जानकारी के मुताबिक, धान की छल्ली की बोरियों को जब मजदूर लोड कर रहे थे, तभी उन्होंने बोरियों के बीच छुपे हुए अजगर को देखा।

जंगल से घिरा है सिहावा, ऐसे हादसे आम

सिहावा इलाका चारों तरफ से जंगलों से घिरा हुआ है। यहां अक्सर जंगली जानवरों की आमद देखी जाती है। लेकिन इस बार राइस मिल के भीतर अजगर के घुस आने से सभी हैरान रह गए। मजदूरों ने तुरंत मिल के मालिक को खबर दी। मिल संचालक ने मौके पर पहुंचकर धमतरी वन विभाग को सूचना दी।

वन विभाग की टीम ने संभाला मोर्चा

अजगर की सूचना मिलते ही धमतरी वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ से दो घंटे की मशक्कत के बाद दो सदस्यों वाली टीम ने अजगर को बोरियों के बीच से सुरक्षित निकाला। सांप को पकड़ने के बाद उसे बोरी में डाला गया और फिर जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया गया।

बारिश में बढ़ जाती है सांप की हलचल

छत्तीसगढ़ में बारिश के मौसम में अक्सर सांप और अजगर जैसे जीवों की आवाजाही बढ़ जाती है। खेतों और गांवों में इनके दिखने की घटनाएं आम हो जाती हैं। कई बार ये हादसे भी बन जाते हैं। हाल ही में कोरबा जिले में एक 6 साल की बच्ची को सांप ने डस लिया था। इलाज में देरी की वजह से बच्ची की मौत हो गई।

देखिये वीडियो-

लोगों से अपील – सांप दिखे तो खुद से न छेड़ें, वन विभाग को खबर करें

ऐसे मामलों में विशेषज्ञों की सलाह यही रहती है कि अजगर या किसी भी सांप को खुद से पकड़ने या भगाने की कोशिश न करें। तुरंत वन विभाग या रेस्क्यू टीम को जानकारी दें। जान बचाने और जानवर को नुकसान न पहुंचाने का यही सबसे सही तरीका है।

Also Read: VIDEO: नरहरा वाटरफॉल में बड़ा हादसा: एडवेंचर झूला टूटने से 12 पर्यटक नीचे गिरे, वीडियो वायरल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button